Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

ग्राम मिरौनी महानदी की सीने  को छलनी कर भारी मात्रा में रेत निकाल रहे रेत माफिया,  क्षेत्रीय अधिकारी कर्मचारी  को सूचना  देने पर भी नहीं होती कोई कार्यवाही रेत माफियों के साथ सांठ गांठ का लग रहा आरोप…

सक्ति। सक्ती जिले के मालखरौदा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत मिरौनी में महानदी से रेत माफियों के द्वारा चैन माउंटेन मशीन (बडे पोकलेन) लगाकर वहां से बड़े-बड़े हाईवा से गहरे करते हुए  महानदी से रेत निकाला जा रहा है, साथ ही क्षेत्र के कुछ अधिकारियों के साथ साठगांठ कर रेत माफियों के द्वारा बंद घाटों से अवैध उत्खनन किया जा रहा है। नदियों का सीना छलनी कर रेत माफिया बिना रॉयल्टी के रेत खनन कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगा चुके हैं और यह खेल अनवरत जारी है। जिले में रेत माफिया जिला प्रशासन के अधिकारियों पर भारी पड़ रहे हैं अवैध रेत उत्खनन परिवहन के खिलाफ कार्यवाही केवल दिखावे के लिए की जा रही है। जिसके कारण बेखौफ होकर रेत माफिया अवैध खनन और ट्रांसपोर्टर परिवहन कर रहे हैं। कलेक्टर के निर्देश के बाद पिछले दिनों परिवहन में लगे ट्रैक्टर को जब्ती करने का औपचारिकता निभाई गई थी ऐसे में अधिकारियों द्वारा कार्यवाही को लेकर दोहरा मापदंड अपनाया जा रहा है साथ ही उत्खनन करने वाले  माफियों के खिलाफ कार्यवाही करने में इनके हाथ कांप रहे हैं। अब देखना होगा कि आगे रेत माफियो के ऊपर कार्यवाही होता है या यह मामला भी ठंडे बस्ते में चली जाएगी।

See also  गले में सूजन और खराश की समस्या से हैं परेशान तो आजमाएं ये घरेलू उपाय

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!