Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

परियोजना को अब तक रेडी टू ईट प्राप्त ही नहीं लेकिन आंगनबाड़ी केंद्रों में कागजों में बट रहा पोषक तत्व, खबर लगने के बाद आनन फानन में आंगनबाड़ी केंद्रों में कागजों में दिखाया जा रहा वितरण…

वॉट्सएप के माध्यम से भेज रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वितरण पावती।

जांजगीर-बम्हनीडीह। महिला एवं बाल विकास परियोजना बम्हनीडीह में अजीबो गरीब कारनामा देखने को मिल रहा है, यहां मार्च माह के रेडी टू ईट फूड प्राप्त ही नही है जिसके कारण माह के प्रथम मंगलवार तक आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषक तत्व पहुंचे ही नही जिसकी खबर अखबार में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद विभागीय अधिकारी और ठेका कंपनी के कर्मचारी अपने किए गए भ्रष्टाचार से बचने आनन फानन में आंगनबाड़ी केंद्रों में वॉट्सएप के माध्यम से रेडी टू ईट के प्राप्त पावती की फोटो कापी भेजी जा रही है जबकि महिला एवम बाल विकास परियोजना कार्यालय बम्हनीडीह में मार्च माह का रेडी टू ईट फूड दिनांक 4 फरवरी तक प्राप्त ही नही है फिर सवाल यह आता है की अगर परियोजना कार्यालय को रेडी टू ईट फूड प्राप्त नहीं है तो वितरण कैसे और किस समान का किया जा रहा है। अगर परियोजना को पोषण आहार प्राप्त है तो वो अब तक क्यों नही वितरण किया गया,परियोजना में प्राप्त रेडी टू ईट को कौन से और कहा के गोदाम में रखा गया,प्राप्त समान की भौतिक सत्यापन कीस अधिकारी द्वारा कब किया गया,परियोजना कार्यालय में ठेकेदार के द्वारा बिल्टी कब जमा किया गया,कितना टन पोषण आहार प्राप्त हुआ ये बताने से अधिकारी कतरा क्यों रहे है क्या विभागीय अधिकारी ठेका कंपनी के कर्मचारी के साथ मिलीभगत कर मार्च माह का रेडी टू ईट फूड में भ्रष्टाचार करते हुए शासन के लाखो रुपए गबन करने नियत से वितरण नही किए थे, ज्ञात हो कि जब किसी परियोजना में बीज निगम के अधिकृत ठेका कंपनी द्वारा रेडी टू ईट का सामान प्राप्त होता है तो उसके दस दिन के अंदर ही उसे आंगनबाड़ी केंद्रों में वितरण कर कंपनी द्वारा दिए गए लाखो रुपए के बिल को आहरण के लिए शासन को भेज दिया जाता है।
    बम्हनीडीह परियोजना में हुआ यह कारनामा एक बड़ा सवाल खड़ा करता है अगर इस मामले की सही से जांच किया जाता है तो कई चौकाने वाले तथ्य सामने आयेंगे जिससे शासन को करोड़ों रुपए का चुना लगाने का काम विभाग के अधिकारी और ठेका कंपनी के कर्मचारी मिलजुल करने वाले है।

See also  चैंपियंस ट्रॉफी 2025, एक हार का सामना कर चुकी पाकिस्तानी टीम दबाव में, रविवार को भारत से है मुकाबला...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!