Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Champions Trophy 2025 : सेमीफाइनल में भारत का ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला, फाइनल में पहुंचते ही पाकिस्तान को लगेगा तगड़ा झटका…

Champions Trophy 2025 : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरने वाली है। यदि टीम इंडिया यह मुकाबला जीत लेती है, तो फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी। भारत अब चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब से सिर्फ दो कदम दूर है। इससे पहले भारत 2002 और 2013 में दो बार चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुका है।

Champions Trophy 2025 : सेमीफाइनल में भारत का ऑस्ट्रेलिया से 

इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी दुबई और पाकिस्तान ने मिलकर की है, लेकिन मेजबान पाकिस्तान की टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई। यह पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका साबित हुआ है, क्योंकि अपने ही घर में वह सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच सका।

See also  Health Tips: रोज पिएं अर्जुन की छाल का पानी...

Advertisment

भारत की फाइनल में एंट्री से पाकिस्तान को होगा भारी नुकसान
अगर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में प्रवेश करती है, तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को तगड़ा झटका लगेगा। फाइनल का आयोजन पाकिस्तान के लाहौर में प्रस्तावित था, लेकिन अगर भारत फाइनल में पहुंचता है, तो फाइनल का वेन्यू बदलकर दुबई कर दिया जाएगा।

इससे PCB को रेवेन्यू का बड़ा नुकसान होगा, क्योंकि स्टेडियम के नवीनीकरण में 561 करोड़ पाकिस्तानी रुपये खर्च किए गए थे। बारिश के कारण कई ग्रुप स्टेज मैच पहले ही प्रभावित हो चुके हैं, और अब अगर फाइनल पाकिस्तान में नहीं होता, तो PCB को आर्थिक झटका झेलना पड़ सकता है।

See also  मध्याह्न भोजन के लिए थाली का किया वितरण...

पाकिस्तान की खराब परफॉर्मेंस से फैन्स निराश
मेजबान पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में बेहद निराशाजनक रहा। ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान दो मैच हारकर सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया। सबसे बड़ी हार उसे भारत के खिलाफ झेलनी पड़ी, जिससे पाकिस्तान क्रिकेट प्रेमी बेहद निराश हैं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!