Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

एनकाउंटर में बदमाश ढेर, 5 लोगों को मौत की नींद सुलाया था…

मेरठ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh): की मेरठ पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश नईम को एनकाउंटर में मार गिराया. नईम ने अपने सौतेले भाई के पूरे परिवार के 5 सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी थी. इस दर्दनाक वारदात में दंपति, उनकी एक साल की बेटी सहित तीन बच्चियां शामिल थीं. हत्या के बाद नईम घर में ताला लगाकर फरार हो गया था. यह खौफनाक घटना 9 जनवरी को सामने आई थी, जब पुलिस को हत्या की सूचना मिली. जांच में पता चला कि नईम ने पूरी साजिश रचकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया था. फरार होने के बाद वह बार-बार भेष बदलकर महाराष्ट्र और दिल्ली सहित कई जगहों पर छुपता रहा. उस पर इन राज्यों में भी कई आपराधिक मामले दर्ज थे.

See also  चांपा में कांग्रेस का ‘पावर कॉरिडोर’! महंत के साथ जुटे साहू-कश्यप, सियासी हलकों में बढ़ी हलचल, जैजैपुर विधायक के निवास पर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की मुलाकात ने दिए कई राजनीतिक संकेत

पुलिस ने नईम को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर कैंपेन चलाया. लगातार छानबीन और दबिश के बाद मेरठ पुलिस ने उसे घेर लिया और नईम एनकाउंटर में मारा गया. नईम के खिलाफ हत्या, धोखाधड़ी और कई अन्य गंभीर मामलों में केस दर्ज थे. पिछले दिनों यूपी के मेरठ में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया था. लिसाड़ी गेट इलाके के सोहेल गार्डन में एक घर से पति, पत्नी और उनकी तीन बेटियों का शव मिला. मृतकों में पति मोइन, पत्नी असमा और उनकी तीन बेटियां अफ़्सा (8), अजीजा (4) और अदीबा (1) शामिल थीं. जानकारी के अनुसार, मोइन मिस्त्री का काम करता था. पड़ोसियों ने बताया कि घर के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था और अंदर से किसी तरह की हलचल नहीं हो रही थी.

See also  शहरी क्षेत्रों की मुख्य सड़कों पर आवारा मवेशियों के विचरण करते पाए जाने पर टोल फ्री नम्बर 1100 पर कर सकते हैं शिकायत...

शक होने पर जब पुलिस को सूचना दी गई तो दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया. पुलिस को मोइन और असमा के शव जमीन पर पड़े मिले, जबकि तीनों बच्चियों के शव बेड बॉक्स से बरामद हुए थे. पुलिस को एक साल की बच्ची की लाश बोरी में मिली थी, उसकी भी हत्या करके लाश बॉक्स में छिपाई गई थी.

अभियुक्त नईम उर्फ जमील का आपराधिक इतिहास

372/1999 धारा 457, 380 IPC थाना, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, जिला साउथ, दिल्ली 373/1999 धारा 379, IPC थाना, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, जिला साउथ, दिल्ली 419/1999 धारा 380, IPC थाना न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, जिला साउथ, दिल्ली 216/2000 धारा 302, 201 IPC थाना खजूरी खास, जिला नार्थ ईस्ट, दिल्ली 23/25 धारा 103(1) बीएनएस थाना, लिसाडी गेट जनपद मेरठ 39/2006 धारा 302 IPC थाना मुंब्रा, महाराष्ट्र दिल्ली और ठाणे के हत्या के मामलो में आरोपी नईम अपराधी फरार चल रहा था.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!