Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बच्ची में आई जान, झुलस गई थी IED ब्लास्ट में…

सुकमा। नक्सलियों के IED ब्लास्ट में घायल हुई 10 साल की बच्ची की जान बच गई। दरअसल, जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र में घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के तिम्मापुर में रहने वाली एक 10 साल की बच्ची सोढ़ी मल्ले ने नक्सलियों की आइईडी को खिलौना समझकर छु दिया था। जिसके बाद जमीन में बिछाई गई आइईडी ब्लास्ट हो गया। जिससे बच्ची के शरीर के कई जगहों पर चोट आ गई थी। मल्ले की आंखें, चेहरा बुरी तरह से झुलस गया था। आईईडी ब्लास्ट की आवाज सुनकर परिजन घटना स्थल के लिए दौड़ पड़े। मासूम को खून से लथपथ देखकर परिजनों की हालत खराब हो गई। आसपास के लोगों की मदद से घायल बच्ची को नजदीकी सीआरपीएफ कैम्प पुलनपाड़ पहुंचाया। जहां गंभीर रूप से घायल मासूम का प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद मासूम बच्ची को सुकमा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां अब बच्ची की जान बच गई और चेहरा पहले जैसा हो गया।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एरोकॉन 2025 का शुभारंभ, कैंसर उपचार और शोध में मिलेगी नई दिशा

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!