Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

यादव जी की लव स्टोरी फिल्म का विरोध की आग अब छत्तीसगढ़ में, 25 फरवरी को सर्व यादव समाज प्रदेशव्यापी ज्ञापन के साथ करेगा विरोध प्रदर्शन

0 यादव समाज के स्वाभिमान के खिलाफ कोई भी षड्यंत्र बर्दाश्त नहीं : विनोद गोपाल

जांजगीर-चांपा। सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय अति आवश्यक वर्चुअल बैठक 22 फरवरी रविवार को संपन्न हुआ, बैठक में मुख्य रूप से 27 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म यादव जी की लव स्टोरी के विरोध के लिए सर्व सम्मति के चर्चा करते हुए इसे यादव समाज के स्वाभिमान के विरुद्ध सोची समझी साजिश बताया गया, वहीं सामाजिक भावनाओं को आहत करने का कुत्सित प्रयास मानते हुए इस फिल्म पर वैन लगाने की मांग हेतु प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया गया, सर्व सम्मति से 25 फरवरी को सभी जिला मुख्यालयों में कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री व फिल्म बोर्ड के नाम ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज करने का निर्णय लिया गया, समाज को संबोधित करते हुए सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने इसे समाज को बदनाम करने का सोची समझी साजिश बताते हुए कहा कि समाज के स्वाभिमान के खिलाफ कोई भी षड्यंत्र बर्दाश्त नहीं होगा, उन्होंने 25 फरवरी को सभी जिला मुख्यालयों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराने का आह्वान किया, वही जिलाध्यक्ष विनोद गोपाल ने समाज के बहन बेटियों को बदनाम करने की साज़िश के खिलाफ सभी को आगे आकर विरोध दर्ज कराने में सहभागिता की बात कही। फिल्म को समाज के अस्मिता के खिलाफ मानते हुए वैन लगाने की मांग किया, विदित हो फिल्म निर्माता के द्वारा 27 फरवरी को यादव जी की लव स्टोरी नाम की एक फिल्म रिलीज होने वाली है जिसमें यादव लड़की को मुस्लिम लड़के के प्रेम कथा को प्रदर्शित किया गया है, इसे देश भर मे यादव समाज द्वारा सामाजिक भावनाओं को आहत करने तथा सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की संभावना मानकर फिल्म को वैन करने की मांग की जा रही है, साथ ही जिले के सभी सामाजिक साथियों से अपील किया गया है कि सभी 11 बजे कलेक्टर कार्यालय जांजगीर में उपस्थित होकर ज्ञापन कार्यक्रम को सफल बनाए।

See also  पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध शराब बिक्री पर अकुंश लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है कार्यवाही...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!