Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Team India Captaincy : श्रेयस अय्यर नहीं, संजू सैमसन को मिलेगी टीम इंडिया की कमान! सूर्यकुमार यादव का जाना तय…

Sanju Samson India T20 captain replacement : मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में मुंगवानी के पास शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नेपाल से बेंगलुरु जा रही यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं।

80 से ज्यादा यात्री थे बस में सवार

जानकारी के अनुसार बस में 80 से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें महिलाएं, बच्चे, कॉलेज छात्र और रोजगार की तलाश में जा रहे श्रमिक शामिल थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल

See also  सुप्रीम कोर्ट ने पेगासस मामले में की बड़ी टिप्पणी, अगर देश स्पाइवेयर का यूज कर रहा तो इसमें क्या गलत?

हादसे में घायल यात्रियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया। कई यात्री मानसिक रूप से भी परेशान नजर आए, खासकर छोटे बच्चों और महिलाओं में डर का माहौल देखा गया।

Advertisment

ड्राइवर पर नशे में होने का आरोप

कुछ यात्रियों ने बस चालक पर नशे की हालत में वाहन चलाने का आरोप लगाया है। हालांकि, इस आरोप की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस जांच में जुटी, कारणों की पड़ताल जारी

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हादसे के पीछे तेज रफ्तार या लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।

See also  3 साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे खिलाड़ी ने इंग्लैंड में ठोका पहला शतक, 25 चौके-छक्के जड़ते हुए गेंदबाजों का निकाला दम

जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!