Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बार-बार एंटीबायोटिक लेना बन सकता है इम्युनिटी के लिए खतरा, जानें कैसे

बार-बार एंटीबायोटिक लेने से शरीर की नेचुरल रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी पर बुरा असर पड़ता है. एंटीबायोटिक्स का काम बैक्टीरिया को खत्म करना होता है, लेकिन ये अच्छे बैक्टीरिया को भी मार देती हैं जो हमारी आंतों और इम्युन सिस्टम को हेल्दी रखते हैं. इससे आपकी gut health और immune system दोनों प्रभावित होते हैं. डॉक्टरों की सलाह है कि एंटीबायोटिक का सेवन केवल तब किया जाना चाहिए जब डॉक्टर द्वारा प्रिस्क्राइब किया जाए.

वायरल इंफेक्शन में आमतौर पर एंटीबायोटिक की जरूरत नहीं होती क्योंकि वे वायरस पर असर नहीं करतीं. फिर भी लोग इन्हें बिना जानकारी के ले लेते हैं जो इम्युनिटी सिस्टम के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. जब आप बार-बार एंटीबायोटिक लेते हैं तो शरीर की बैक्टीरिया के खिलाफ लड़ने की क्षमता धीरे-धीरे कम हो जाती है. इसे एंटीबायोटिक रेसिस्टेंस (Antibiotic Resistance) कहा जाता है. इसका मतलब यह है कि जब आपको सच में एंटीबायोटिक की जरूरत होगी, तब वो असर नहीं करेंगी. यह स्थिति संक्रमण को और खतरनाक बना सकती है.

See also  रिजर्व बैंक ने रुपए को लेकर बढ़ावा देने उठाया कदम...

एंटीबायोटिक क्या करती है?

दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में मेडिसिन विभाग में डॉ पुनीत कुमार बताते हैं किएंटीबायोटिक दवाएं शरीर में मौजूद बैक्टीरिया को मारने या उनकी संख्या को कंट्रोल करने के लिए दी जाती हैं. ये सिर्फ बैक्टीरियल इंफेक्शन में काम करती हैं, वायरल इंफेक्शन (जैसे सर्दी-जुकाम या फ्लू) पर इनका कोई असर नहीं होता. लेकिन लोग जानकारी के अभाव में वायरल बीमारियों में भी एंटीबायोटिक ले लेते हैं. इससे फायदा तो नहीं होता, लेकिन शरीर में मौजूद गुड बैक्टीरिया (gut health bacteria) भी मरने लगते हैं, जो हमारी इम्युनिटी को मजबूत बनाए रखते हैं.

एंटीबायोटिक इस्तेमाल के साइड इफेक्ट्स

Advertisment

अत्यधिक एंटीबायोटिक इस्तेमाल के साइड इफेक्ट्स में डायरिया, स्किन एलर्जी, पेट दर्द और फंगल इंफेक्शन शामिल हैं. साथ ही यह शरीर में सूजन और कमजोरी की वजह भी बन सकता है. लंबे समय तक ऐसा चलने पर इम्युनिटी इतनी कमजोर हो जाएंगी कि छोटी बीमारियां भी गंभीर रूप ले सकती हैं.

See also  दुर्ग: जीप चुराकर झाड़ियों में छिपाया, बेचने के लिए ग्राहक की तलाश करते हुए पकड़ाए तीन आरोपी…

सावधानी के लिए क्या करें?

– किसी भी एंटीबायोटिक का सेवन केवल डॉक्टर की सलाह से करें.

– वायरल बुखार या हल्की सर्दी-जुकाम में खुद से दवा न लें.

– इम्युनिटी मजबूत करने के लिए natural immunity boosters जैसे विटामिन C, तुलसी, अदरक, हल्दी, नींबू का सेवन करें.

– हेल्दी डाइट, पर्याप्त नींद और नियमित एक्सरसाइज को जीवन का हिस्सा बनाएं.

दवाओं का इस्तेमाल सोच-समझकर करें

एंटीबायोटिक दवाएं ज़रूरी होती हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल तभी करना चाहिए जब वास्तव में ज़रूरत हो. बार-बार इनका सेवन आपकी इम्युनिटी को खतरे में डाल सकता है और शरीर को लंबे समय तक नुकसान पहुंचा सकता है. अगर आप चाहते हैं कि आपका इम्युन सिस्टम मजबूत बना रहे, तो अपने खान-पान और जीवनशैली पर ध्यान दें और दवाओं का इस्तेमाल सोच-समझकर करें.

See also  एसपी और अपर कलेक्टर ने ली रेल संघर्ष समिति अकलतरा व रेल अधिकारियों की बैठक...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!