Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

यूपी में आंधी-तूफान का कहर: 100 से ज्यादा मौतें, पुतिन समेत कई देशों ने जताया दुख

यूपी में पिछले दो दिनों से आए तेज आंधी-तूफान, बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं ने भारी तबाही मचा दी है। प्रदेश के कई जिलों में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जनों लोग घायल हैं। सबसे ज्यादा नुकसान प्रयागराज, भदोही, फतेहपुर और प्रतापगढ़ समेत कई जिलों में हुआ है। तेज हवाओं से पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए, कई मकान गिर गए और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।

इस बड़ी आपदा पर दुनियाभर के कई देशों ने भारत के प्रति संवेदना जताई है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संदेश भेजकर दुख व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इसके अलावा संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और सिंगापुर की ओर से भी शोक संदेश भेजे गए हैं।

See also  छत्तीसगढ़ में 18 मार्च को कर्मचारी-अधिकारी करेंगे प्रदर्शन, लंबित मांगों को लेकर आंदोलन

उत्तर प्रदेश सरकार ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों को प्रभावित इलाकों का दौरा कर पीड़ित परिवारों तक तुरंत मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार, अब तक 111 लोगों की मौत, 72 लोग घायल, 170 पशुओं की मौत और 227 मकानों के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है।

सरकार ने अधिकारियों को नुकसान का सर्वे करने और प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों में अभी भी मौसम खराब बना हुआ है और प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!