Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का कहर कहीं उठीं ऊंची लहरें, कहीं गिरी आकाशीय बिजली तो कही चली तेज हवाएं

रायपुर: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। बुधवार को कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और गरज-चमक देखने को मिली। बलौदाबाजार जिले के पलारी नगर में तेज हवाओं का असर इतना ज्यादा था कि सिद्धेश्वर मंदिर के पास स्थित विशाल बाल समुद्र तालाब में समुद्र जैसी ऊंची लहरें उठने लगीं।

करीब 150 एकड़ में फैले तालाब का पानी उफान के साथ सड़कों तक पहुंच गया। इस अनोखे नजारे को देखने लोगों की भीड़ जुट गई। कई ग्रामीणों ने वीडियो बनाए और सेल्फी लेते नजर आए। तालाब में उठती लहरों के वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

See also  कर्तव्य पथ में आदिम जनसंसद मुरिया दरबार पर केंद्रित झांकी में दिखेगी जनजातीय कला एवं संस्कृति की झलक, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली रवाना हो रही झांकी टीम की बालिकाओं से की चर्चा...

वहीं दुर्ग जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पुरैना इलाके में बच्चे शाम के समय क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान मौसम अचानक खराब हुआ और गरज-चमक शुरू हो गई। बच्चे घर लौटने लगे, तभी 18 वर्षीय शक्ति बिश्नोई आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

रायपुर मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण प्रदेशभर में मौसम प्रभावित हुआ है। विभाग ने अगले 5 दिनों तक कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाएं और हल्की बारिश की संभावना जताई है। साथ ही तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की भी संभावना है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!