Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

हथकड़ी में भी नहीं उतरी मुस्कान! करोड़ों की ठगी के आरोपी दीपक टंडन का कोर्ट में थम्स-अप, पुलिस को मिली 3 दिन की रिमांड

रायपुर। छत्तीसगढ़ में करीब 1 करोड़ 27 लाख रुपये की कथित ठगी, ब्लैकमेलिंग और धमकी के मामलों में आरोपी होटल कारोबारी दीपक टंडन को रायपुर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। पेशी के दौरान कोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस बीच दीपक टंडन हथकड़ी पहने हंसता नजर आया और उसने मीडिया के सामने थम्स-अप का इशारा भी किया। छत्तीसगढ़ के महाठग दीपक टंडन को रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने 3 दिनों की रिमांड पर दीपक टंडन को कमिश्नरेट पुलिस को सौंप दिया है।

SECL में ठेका दिलाने के नाम पर 56 लाख की ठगी का आरोप

दीपक टंडन के खिलाफ हाल ही में दर्ज आठवीं FIR में SECL कोरबा में सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती और कोल ट्रांसपोर्टिंग का ठेका दिलाने के नाम पर 56 लाख रुपये लेने का आरोप है। शिकायतकर्ताओं विकास कुमार नागले और श्याम सिंह ठाकुर के मुताबिक, उनसे क्रमशः 25 लाख और 31 लाख रुपये लिए गए थे। ठेका नहीं मिलने पर रकम वापस मांगी गई तो कथित तौर पर टालमटोल की गई। भुगतान के लिए दिए गए चेक भी बाउंस हो गए।

See also  पुलिस अधीक्षक द्वारा  क्राइम मिटिंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभाकक्ष में ली गई...

रायपुर में दीपक और पत्नी के खिलाफ पांच FIR

पुलिस के मुताबिक, रायपुर के तेलीबांधा थाने में दीपक टंडन और उसकी पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ पांच FIR दर्ज हैं। इनमें ठेका दिलाने, जमीन और रेस्टोरेंट बेचने, लग्जरी कार बेचने तथा होटल पर कब्जा बनाए रखने जैसे आरोप शामिल हैं।

Advertisment

होटल कब्जाने और धमकी देने का भी मामला

एक शिकायत में आरोप लगाया गया है कि VIP रोड स्थित साधना मंडप (होटल वेलकम श्री) की लीज समाप्त होने के बाद भी कब्जा नहीं छोड़ा गया। नगर निगम की सील तोड़ने, जबरन प्रवेश करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं। इस मामले में पत्नी बरखा टंडन का नाम भी शामिल है।

See also  OMG! 10 हजार रुपये देकर कटवाया अपना प्राइवेट पार्ट, जानिए डेयरी संचालक ने आखिर क्यों की ऐसी हरकत?

जमीन, रेस्टोरेंट और फॉर्च्यूनर के नाम पर धोखाधड़ी

एक अन्य शिकायत में 16,500 वर्गफीट जमीन और एटमॉस्फिरिया रेस्टोरेंट बेचने के नाम पर करीब 36 लाख रुपये लेने का आरोप है। शिकायतकर्ता का दावा है कि संबंधित संपत्ति आरोपियों के नाम पर नहीं थी। इसके अलावा 2023 मॉडल फॉर्च्यूनर लीजेंडर बेचने के नाम पर 20 लाख रुपये लेने और गाड़ी नहीं देने का आरोप भी लगाया गया है।

सक्ती में सरकारी कोयला टेंडर के नाम पर 15 लाख की ठगी

सक्ती सिटी कोतवाली में दर्ज मामले में शिकायतकर्ता किशन शर्मा ने आरोप लगाया है कि मार्च 2022 में बड़े अधिकारियों से पहचान बताकर सरकारी कोयला टेंडर दिलाने का भरोसा दिया गया और इसके बदले 15 लाख रुपये लिए गए। गारंटी के तौर पर बंद बैंक खाते का चेक देने का आरोप भी है।

See also  इंजी सत्यलता आनंद मिरी निकली क्षेत्र में आभार एंव जनदर्शन करने, बाजे गाजे के साथ हो रही है भव्य स्वागत जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम दौरा अपने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 में...

AI से आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का आरोप

बिलासपुर में एक मीडियाकर्मी की शिकायत पर भी मामला दर्ज हुआ था। आरोप है कि AI की मदद से आपत्तिजनक फोटो और वीडियो तैयार कर न्यूज पोर्टल तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित किए गए। इस मामले में ब्लैकमेलिंग और भ्रामक सामग्री फैलाने के आरोप भी लगाए गए थे।

रायपुर, बिलासपुर, सक्ती और कोरबा तक फैला मामला

दीपक टंडन और उसकी पत्नी के खिलाफ अलग-अलग मामलों में रायपुर, बिलासपुर, सक्ती और कोरबा में शिकायतें और FIR दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस इन मामलों में ठगी, धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग और धमकी से जुड़े आरोपों की जांच कर रही है। फिलहाल नए मामले में पुलिस की रिमांड याचिका पर अदालत का फैसला अहम होगा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!