Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अमित जोगी गिरफ्तारी देने पहुंचे सिविल लाइन थाना, आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप; राजेश मूणत ने दर्ज कराई थी FIR

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर विवाद गरमा गया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी मंगलवार को अपनी गिरफ्तारी देने सिविल लाइन थाने पहुंचे। मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर बनाए गए कथित आपत्तिजनक वीडियो से जुड़ा है। इस मामले में भाजपा नेता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने अमित जोगी के खिलाफ थाने में FIR दर्ज कराई थी।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, अमित जोगी ने हाल ही में एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसमें प्रधानमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त के किरदारों को दर्शाए जाने पर विवाद खड़ा हो गया। वीडियो को आपत्तिजनक बताते हुए भाजपा नेता राजेश मूणत ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को हनुमान जयंती की दी शुभकामनाएं...

राजेश मूणत ने जताई थी कड़ी आपत्ति

FIR दर्ज कराने के बाद राजेश मूणत ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर जिस तरह का वीडियो बनाया गया और उसमें जिस प्रकार के किरदार निभाए गए, वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि राजनीति में सिद्धांतों और विचारों की लड़ाई होनी चाहिए। अपनी बात रखने का भी एक तरीका होता है, लेकिन इस तरह की प्रस्तुति स्वीकार नहीं की जा सकती।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!