Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

शिवरीनारायण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने थाना शिवरीनारायण क्षेत्र से अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी महेश पटेल को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 62.5 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। बरामद की गई शराब की कीमत 6,250 रुपये है, जबकि मोटरसाइकिल की कीमत 80,000 रुपये और मोबाइल फोन की कीमत 9,000 रुपये है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में जिला पुलिस जांजगीर-चांपा ने अवैध शराब के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई की है।

See also  कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होगा सेवा संकल्प अभियान का आयोजन, अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश

आरोपी महेश पटेल के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को थाना प्रभारी शिवरीनारायण निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में गिरफ्तार किया गया है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!