Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जांजगीर-चांपा पुलिस का बड़ा अभियान, 45 फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। आगामी VVIP/VIP के दौरे को देखते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। इस अभियान में पुलिस ने 45 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में पुलिस ने जिले भर में विशेष सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने थाना जांजगीर, बलौदा, अकलतरा, पामगढ़, शिवरीनारायण, बिर्रा, सारा और नवागढ़ से फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया।

इसके अलावा पुलिस ने जिले के निगरानी, गुण्डा बदमाशों का विशेष अभियान चलाकर चेकिंग किया। इस दौरान पुलिस ने 70 बदमाशों को चेकिंग किया और उन्हें क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हिदायत दी।

See also  Bhupesh Baghel : भूपेश बघेल ने केंद्रीय बजट को बताया निराशाजनक, बोले– शेयर बाजार से लेकर हर क्षेत्र में दिखा नकारात्मक असर

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि जांजगीर-चांपा पुलिस कानून व्यवस्था को बनाए रखने तथा आपराधिक तत्वों पर शिकंजा कसने हेतु संकल्पित है। इस प्रकार के सघन अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य जिले में शांति और सुरक्षा को बनाए रखना है।

इस अभियान में पुलिस की टीम ने अपनी सख्ती और सतर्कता का परिचय दिया। पुलिस ने जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में विशेष गश्त किया और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की।

Advertisment

पुलिस के इस अभियान से जिले के निवासियों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है। लोगों ने पुलिस के इस अभियान की सराहना की है और कहा है कि इससे जिले में शांति और सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

See also  CGBSE CG Board Result 2025 Date OUT Live: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10th, 12th रिजल्ट जारी, इस लिंक पर जाकर Direct करें check…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!