Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में सत्रह नक्सली ढेर…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले और तेलंगाना के संयुक्त अभियान में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 17 नक्सली ढेर हो गए है। बीजापुर में गुरुवार सुबह करीब नौ बजे से शुरू हुई मुठभेड़ शुक्रवार को खत्म हो गई। घटना स्थल से जवानों की टीम वापसी कर रही है।

पुजारी कांकेर और मारुडबाका के जंगलो में हुई मुठभेड़ में 17 नक्सली ढेर हुए हैं जिसमें से 12 के शव बरामद भी कर लिए गए हैं। वहीं डीआरजी का एक जवान घायल भी हुआ है। 1100 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा के डीआरजी के जवान भी शामिल हैं इस अभियान का हिस्सा थे। इसके अलावा, कोबारा बटालियन के सीआरपीएफ जवानों का भी इस ऑपरेशन में सहयोग रहा।

See also  परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न, नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, कार्यालय भवन निर्माण सहित सड़क परियोजनाओं के प्रस्तावों पर हुआ विचार-विमर्श

मुठभेड़ का यह इलाका तेलंगाना राज्य की सीमा से सटा हुआ है। दरअसल, बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर तीन जिलों के नक्सलियों के खिलाफ जवान बड़ा ऑपरेशन चला रहे हैं। गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!