Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जीएलडी पब्लिक स्कूल खैरताल प्रबंधक एवं प्राचार्य पर लगा गंभीर आरोप

0 शिक्षिका ने वेतन काटने एव दुव्र्यवहार करने व मानसिक प्रताडऩा का लगाया आरोप..

0 बिना सूचना नौकरी से हटाने एवं दबाव बनाने का भी लगाया..

0 जिला जांजगीर-चांपा अंतर्गत विकासखंड नवागढ़ का पूरा मामला..

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ विकासखंड स्थित जी.एल.डी. पब्लिक स्कूल खैरताल एक बार फिर विवादों में घिर गया है। स्कूल की शिक्षिका गीता महंत ने विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी से शिकायत की है। शिकायत में शिक्षिका ने स्कूल संचालक पंकज कुमार देवांगन एवं प्राचार्य डॉ. शिव पुजन पाण्डे पर मानसिक प्रताडऩा, वेतन में कटौती, पीएफ राशि जमा नहीं करने तथा बिना नोटिस नौकरी से निकालने जैसे आरोप लगाए हैं।
शिकायत के अनुसार गीता महंत वर्ष 2021 से विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। उन्हें प्रतिमाह 13,336 रुपये वेतन दर्शाया जाता था, लेकिन आरोप है कि उसमें से 8336 रुपये अलग-अलग खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर करवाकर केवल 5000 रुपये ही वास्तविक रूप से दिए जाते थे। शिक्षिका का कहना है कि विद्यालय प्रबंधन शासन को अधिक वेतन दिखाकर नियमों का उल्लंघन कर रहा था।
पीडि़ता ने यह भी आरोप लगाया है कि शासकीय अवकाशों में भी उन्हें स्कूल बुलाया जाता था तथा विरोध करने पर मानसिक रूप से प्रताडि़त किया जाता था। इतना ही नहीं, अप्रैल 2026 में पारिवारिक कार्यक्रम के लिए अवकाश मांगने पर स्कूल प्रबंधन ने कथित रूप से अभद्र व्यवहार करते हुए बिना किसी नोटिस के नौकरी से निकाल दिया।
मामले में शिक्षिका ने जिला कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी, महिला थाना एवं नवागढ़ थाना में भी शिकायत की प्रतिलिपि भेजी है। साथ ही नियुक्ति पत्र, आईडी कार्ड, अनुभव प्रमाण पत्र एवं व्हाट्सएप चैट सहित कई दस्तावेज संलग्न किए गए हैं।
अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस गंभीर शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है।

See also  जनगणना 2027: जांजगीर-चांपा में प्रथम चरण का प्रशिक्षण प्रारंभ

जांच टीम की गई गठित

Advertisment

शिक्षिका की शिकायत पर जांच टीम गठित कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। स्कूल प्रबंधक पर उचित एवं वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
एके पाटले, बीईओ नवागढ़

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!