Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

राजधानी रायपुर में 24 घंटे के भीतर दो हत्याओं से फैली सनसनी; एक को धारदार हथियार से मारा, दूसरे का शव गटर में फेंका

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महज 24 घंटे के भीतर हत्या की दो खौफनाक वारदातों ने शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। एक ओर जहां आपसी विवाद में एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई, वहीं दूसरी ओर एक युवक का अपहरण कर बेरहमी से कत्ल करने के बाद उसका शव मेनहोल (गटर) में छिपा दिया गया।

पहला मामला: लाखेनगर चौक में सीने पर हथियार से हमला कर हत्या

पहली वारदात आजाद चौक थाना क्षेत्र की है। 11 नवंबर की रात लाखेनगर चौक में ईदगाह भाठा निवासी शेख नाजिर (41 वर्ष) और मोहम्मद यूनुस (25 वर्ष) के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि शेख नाजिर ने मोहम्मद यूनुस के सीने पर लोहे के धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।

See also  कभी गंगा घाट पर मुफ्त में बांटा, आज करोड़ों का ब्रांड बन गया Patanjali Dant Kanti…

गंभीर रूप से घायल यूनुस को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही आजाद चौक थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शेख नाजिर को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisment

दूसरा मामला: अपहरण के बाद हत्या, कपड़े जलाकर मेनहोल में फेंका शव

दूसरी दिल दहला देने वाली घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां निरंजन पाल नामक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। परिजनों ने बुधवार को ही तेलीबांधा थाने में उसके अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने काशीराम नगर इलाके से निरंजन का अपहरण किया और उसे कमल विहार (कौशल्या माता विहार) के सेक्टर-13 स्थित सुनसान इलाके में ले जाकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

See also  उप मुख्यमंत्री अरुण साव अमेरिका यात्रा से लौटे, कहा काफी लाभदायक रहा प्रवास, छत्तीसगढ़ की परिस्थितियों में निर्माण की जिन नई तकनीकों को लागू किया जा सकता है उन्हें अमल में लाएंगे...

सबूत मिटाने और पहचान छिपाने के इरादे से आरोपियों ने मृतक के कपड़े उतारकर जला दिए और शव को गटर (मेनहोल) में डालकर ऊपर से ढक्कन लगा दिया। इतना ही नहीं, उसकी बाइक को मुजगहन थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नदी में फेंक दिया। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। पुलिस और FSL की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं, वहीं दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ के आधार पर मेनहोल से शव बरामद किया गया है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!