Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सेवामुक्त हुए छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह को आयोग में दी गयी भाव भीनी विदाई…

सेवामुक्त हुए छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह को आयोग में दी गयी भाव भीनी विदाई

समय के पाबंद , सहज, व्यवहारकुशल और दक्ष व्यक्तित्व के धनी हैं सिंह – सचिव कैसर अब्दुल हक़

विदाई समारोह में ठाकुर राम सिंह के कार्यकाल की सबने की खुले मन से तारीफ

मोमेंटो और फूलों का ग़ुलदस्ता देकर यादों को संजोने की कोशिश की

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह सेवामुक्त हो गये हैं। आज इसी के मद्देनज़र राज्य निर्वाचन आयोग में विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी। आयोग के सभाकक्ष में दोपहर 12 बजे से आहूत इस समारोह को संबोधित करते हुए सचिव कैसर अब्दुल हक़ ने कहा कि बतौर आयोग के सचिव के अल्प कार्यकाल में भी उन्हें श्री सिंह से बहुत कुछ सीखने मिला। कार्य के प्रति समर्पण , ज़िम्मेदारी लेकर काम पूरा करना और समय की पाबंदी श्री सिंह के व्यक्तित्व ऐसी ख़ासियत है जो इनके शांत सौम्य व्यक्तित्व में चार चाँद लगा देती है। उन्होंने उम्मीद जतायी की अगर आयोग के सभी अधिकारी कर्मचारी इन गुरों को अपना लेंगे तो उन्हें सफलता पाने में कोई दिक़्क़त नहीं आएगी। श्री सिंह अपने प्रशासनिक कार्यकाल में हमेशा सही और कड़े फ़ैसले लेते रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग में भी हमेशा चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य को अपने अनुभव से आसानी से संपादित करते रहे हैं। उन्होंने अंत में कहा कि अब आयुक्त के तौर पर सेवामुक्त होकर वे स्वस्थ्य, खुशहाल और दीर्घायु रहें यही प्रार्थना है।

Advertisment

उप सचिव दीपक अग्रवाल ने कहा कि ना केवल राज्य निर्वाचन आयोग बल्कि दो ज़िला बिलासपुर और रायपुर में जब श्री सिंह कलेक्टर के तौर पर पदस्थ थे तब उनके साथ काम करने का मौका मिला और हमेशा से उनके साथ काम करना सहज रहा क्योंकि वे डटकर और पूरी मेहनत झोंक कर काम करते। वे हमेशा से सरल और सुलझे हुये रहे और अपने अधीनस्थों को भी पूरी ज़िम्मेवारी से काम करने का अवसर देते।

See also  यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की पहुंचे अमेरिका, ट्रंप से करेंगे मुलाकात

इस मौक़े पर उप सचिव अंकिता गर्ग ने खुले कंठ से उनका अपने अधीनस्थों के प्रशासनिक और व्यक्तिगत जीवन में आने वाली दिक़्क़तों में हर संभव सही सलाह और सपोर्ट देने की तारीफ़ की। विदाई बेला में अवर सचिव द्वय आलोक श्रीवास्तव, प्रणय वर्मा, सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने भी श्री सिंह कार्यकाल के दौरान के अनुभव साझा करते हुए उन्हें काफ़ी सुखद और यादगार बताया।
इस्मत
संयुक्त संचालक

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!