Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Ravi Shastri controversial statement: वैभव सूर्यवंशी पर बोलते-बोलते रवि शास्त्री की जुबान फिसली, LIVE शो में दिया आपत्तिजनक बयान

वैभव सूर्यवंशी को लगातार प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने पर भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने सवाल उठाए हैं। उनका मानना है कि आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज युवा बल्लेबाज को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण कराने का सबसे अच्छा मौका था, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने पूरे दौरे में उन्हें बेंच पर बैठाए रखा।

भारत आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज 0-2 से हार गया। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में भी 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली। इसे लेकर कई क्रिकेट विशेषज्ञों ने टीम चयन पर सवाल उठाए हैं।

See also  Bengal Chunav Results 2026 : बंगाल में BJP की सुनामी! 190 सीटों पर बढ़त, TMC 99 पर सिमटी; कोलकाता में जश्न शुरू

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर चर्चा के दौरान रवि शास्त्री ने कहा कि वैभव को आयरलैंड दौरे पर जरूर मौका मिलना चाहिए था। उनके अनुसार वहां की परिस्थितियां और छोटा मैदान युवा बल्लेबाज के लिए अनुकूल थे। इस दौरान शास्त्री ने अपनी बात रखते हुए एक अशोभनीय और आपत्तिजनक टिप्पणी भी कर दी, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

शास्त्री ने आगे कहा कि टीम प्रबंधन को जल्द से जल्द वैभव को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू का मौका देना चाहिए। उनके मुताबिक आईपीएल में वैभव ने लगभग हर बड़े गेंदबाज के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की और अपनी प्रतिभा साबित की है।

See also  RAIPUR:पटवारी और RI को ऑनलाइन काम के लिए मिलेंगे 14 करोड़ के लैपटॉप और टैबलेट, शासन को भेजा गया प्रस्ताव...

उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम का “एक्स-फैक्टर” बताते हुए कहा कि 15 साल की उम्र में वह बिना किसी दबाव के खेलते हैं और यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। शास्त्री का मानना है कि यदि वैभव को शुरुआत में कुछ ओवर खेलने का मौका मिले तो वह टीम को तेज शुरुआत दिला सकते हैं, जिसका फायदा पूरे बल्लेबाजी क्रम को मिलेगा।

Advertisment

वैभव सूर्यवंशी ने हाल के महीनों में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने भारत को अंडर-19 विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई और आईपीएल 2026 में 776 रन बनाकर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। इसके बावजूद उन्हें अब तक भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिल पाया है।

See also  आस्था ज्वेलर्स के संचालक ने शासकीय व निजी भूमि पर अनाधिकृत तरीके से कराया सड़क निर्माण, जिला मुख्यालय जांजगीर के कलेक्टोरेट मार्ग में भू-माफियाओं की मनमानी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!