Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raigarh News: महिलाओं ने टीआई को लातों से पीटा, तमनार में कोयला खदान को लेकर बवाल

रायगढ़। तमनार ब्लॉक के धौराभाठा में जिंदल उद्योग को आवंटित गारे-पेलमा सेक्टर-1 कोल ब्लॉक में भू-अधिग्रहण और प्रस्तावित उत्खनन परियोजना को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। सीएचपी चौक पर धरना प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने धरने से हटाने पर पुलिस पर पथराव कर दिया। महिलाओं ने लातों से टीआई कमला पुसाम की पिटाई की, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। वहीं पथराव में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

ग्रामीणों ने बस समेत कंपनी की कई गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए आग भी लगा दी। बताया जा रहा है कि धरना हटाने के दौरान रोड एक्सीडेंट में एक ग्रामीण के घायल होने के बाद विवाद बढ़ा, ग्रामीण उग्र हो गए। गांव में भारी तनाव का माहौल है। मौके पर अतिरिक्त बल भेजा गया है। पुलिस ने 30 से 35 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

See also  एनटीपीसी कालोनी प्रबंधन का फरमान, बेजुबानो पर आई शामत, लगाया होडिंग्स, कोई न दे कुत्तों को खाना, भूखे होने पर आक्रमक होने का अंदेशा...

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!