Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ट्रंप के टैरिफ ऐलान के बाद शेयर बाजार में मचा कोहराम, आईटी और बैकिंग सेक्टर पर टूटा कहर…

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के तमाम देशों पर टैरिफ का ऐलान कर दिया है. भारत पर 26 फीसदी टैरिफ का ऐलान हुआ है. जोकि दुनिया के 140 से ज्यादा देशों से ज्यादा है. जिसकी वजह से भारत के शेयर बाजार में कोहराम मचा हुआ है. बाजार खुलते ही सेंसेक्स 450 अंकों तक नीचे चला गया. वहीं दूसरी ओर निफ्टी भी 180 से ज्यादा अंकों तक टूटा. एमके की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि अगर देश पर 25 फीसदी टैरिफ लगता है तो भारत को 31 बिलियन डॉलर का तक का नुकसान हो सकता है. वहीं अमेरिका ने टैरिफ 26 फीसदी लगाया गया है. इस टैरिफ की वजह से आईटी स्टॉक्स और बैंकिंग शेयरों में ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है. टीसीएस और इंफोसिस के शेयरों में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है. जानकारों की माने शेयर बाजार टैरिफ का असर ज्यादा दिनों तक और गहरा देखने को नहीं मिलेगा.

See also  बस्तर बंद आज: सर्व आदिवासी समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष की संदिग्ध मौत पर आक्रोश, कॉमर्स चैंबर ने भी दिया समर्थन

शेयर बाजार में गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर 400 से ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ 76,213.99 अंकों पर कारोबार कर रहा था. जबकि कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स में 809.89 अंकों की गिरावट देखने को मिली. वैसे आज सेंसेक्स 75,811.86 अंकों पर ओपन हुआ था. वहीं एक दिन पहले सेंसेक्स में 593 अंकों की तेजी देखने को मिली थी. वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी भी 9 बजकर 35 मिनट पर करीब 65 अंकों की तेजी के साथ 23,267.80 अंकों पर कारोबार कर रही थी. जबकि कारोबारी सत्र के दौरान करीब 180 अंकों की गिरावट के साथ 23,145.80 अंकों के दिन के लोअर लेवल पर पहुंची. वैसे निफ्टी 23,150.30 अंकों पर ओपन हुई थी.

See also  सभी की सहभागिता से बढ़ेगा जिले का भूजल स्तर, गांव-गांव में ‘हमर पानी’ रेन वाटर हार्वेस्टिंग अभियान की शुरूआत, हमर पानी रेन वाटर हार्वेस्टिंग अभियान के संबंध में जिला पंचायत में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन...

बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट

ट्रंप के ऐलान बाद सुबह खुले शेयर बाजार में बैंकिंग और आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली. देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस के शेयर 2.40 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे. जबकि इंफोसिस के शेयर में 2.28 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही थी. एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा के शेयर 2 फीसरी से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे. वहीं दूसरी ओर टाटा मोटर्स और अडानी पोर्ट के शेयर में भी एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है. रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारत एसरटेल के शेयरों में करीब एक फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है.

Advertisment

बाजार निवेशकों को हुआ मोटा नुकसान

See also  ग्राम कुटरा में गणतंत्र दिवस समारोह : साहसिक फैसला ही बदलाव का आधार – पुर्व प्राचार्य साहू

वहीं दूसरी ओर शेयर बाजार निवेशकों को भी मोटा नुकसान हुआ है. जोकि बीएसई के मार्केट कैप से जुड़ा हुआ है. एक दिन पहले जब शेयर बाजार बंद हुआ था तो बीएसई का मार्केट कैप 4,12,98,095.60 करोड़ रुपए था. जो गुरुवार को बाजार खुलते ही 4,09,71,009.57 करोड़ रुपए पर आ गया. इसका मतलब है कि बीएसई के मार्केट में एक मिनट में 3,27,086.03 करोड़ रुपए कम हो गए. इसका मतलब है कि शेयर बाजार के 21 करोड़ से ज्यादा निवेशकों को सुबह सुबह 3.27 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो गया.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!