Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सुशासन तिहार: जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से किया जा रहा नागरिकों समस्याओं का त्वरित निराकरण

0 नगर पालिका अकलतरा, नगर पंचायत सारागांव एवं ग्राम पंचायत लखुर्री में हुआ जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन
 
0 विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री एवं सहायता राशि वितरित
 
0 कलेक्टर ने शिविर का अवलोकन कर अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित करने के दिए निर्देश!
 
   जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु जिले में सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जनसमस्या समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समयसीमा में निराकरण सुनिश्चित करते हुए लोगों को शासन विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कियाजा रहा है। सुशासन तिहार अंतर्गत नगर पालिका अकलतरा के राजेन्द्र कुमार सिंह उमावि वार्ड 05 में, नगर पंचायत सारागांव के सांस्कृतिक भवन एवं जनपद पंचायत बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत लखुर्री के पी.एम.श्री प्राथमिक शाला/पूर्व माध्य.शाला लखुर्री में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।
       शिविर में उपस्थिति अतिथियों द्वारा पात्र हितग्राहियों को पीएम आवास योजना के तहत चाबी, मनरेगा जॉब कार्ड, राशन कार्ड, केसीसी ऋण, श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, सुपोषण कीट, ऋण पुस्तिका, बी1 खसरा, स्वसहायता समूहों की दीदियों को ऋण सहित विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत सामग्रियों, चेक का वितरण किया गया। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत लखुर्री में कुल 1240 आवेदन प्राप्त हुए। स्टॉल के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
      जनपद पंचायत बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत लखुर्री में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कहा कि शासन की मंशानुरूप गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जाति प्रमाण पत्र, पेंशन, राशन कार्ड ई-केवाईसी, आयुष्मान कार्ड, श्रमिकों के जॉब कार्ड, मजदूरी भुगतान, सिंचाई, बिजली, पेयजल एवं अन्य छोटी-बड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। सभी आवेदन पारदर्शी एवं सुगम प्रक्रिया के माध्यम से लिए जाएं और उनका त्वरित निराकरण हो, इसके निर्देश सभी अधिकारियों को दिए गए हैं।
       कलेक्टर ने कहा कि यदि कहीं पानी या बिजली जैसी मूलभूत समस्याएं हैं तो उनका तत्काल निराकरण किया जाए। उन्होंने आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों से कृषि संबंधी समस्याएं भी साझा करने की अपील की। किसानों को उन्नत एवं उपयुक्त धान बीजों के उपयोग की सलाह देते हुए कहा कि आवश्यकतानुसार सोसायटी स्तर पर उर्वरकों एवं कृषि सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। डीएपी खाद सहित अन्य आवश्यक कृषि सामग्री की व्यवस्था भी प्राथमिकता से की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शुगर, ब्लड प्रेशर एवं अन्य बीमारियों की जांच आवश्यक है, इसलिए सभी नागरिक स्वास्थ्य शिविर का लाभ अवश्य लें।
      इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य आशा साव, जनपद अध्यक्ष बम्हनीडीह मनीषा चौहान, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।
 
12 मई को नगर पंचायत नवागढ़ एवं ग्राम पंचायत भड़ेसर में लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर
      सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 12 मई को नगर पंचायत नवागढ़ के प्रगति क्लब में एवं ग्राम पंचायत भड़ेसर के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। नगर पंचायत नवागढ़ के प्रगति क्लब में आयोजित शिविर में वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक शामिल होंगे। इसी प्रकार जनपद पंचायत नवागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत भड़ेसर में भड़ेसर, धुरकोट, अकलतरी, मौहाडीह, पीथमपुर, नवापारा, कनई, अमोदा, भादा, गौद, भैंसदा, पचेडा, सुकली, मुनुन्द, धनेली, भैंसमुड़ी, टूरी, हरदी एवं कर्रा सहित कुल 19 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल होंगे। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं मांगें प्रस्तुत करने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है।

See also  सक्ती कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक... मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओ को प्राथमिकता से पूर्ण करने के दिए निर्देश...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!