Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

पैरोडी सॉन्ग विवाद- कुणाल कामरा के टुकड़े करने की धमकी…

मुंबई। महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे पर पैरोडी सॉन्ग बनाने पर कॉमेडियन कुणाल कामरा को अब जान से मारने की धमकी मिल रही है। सूत्रों के मुताबिक, कामरा को कम से कम 500 धमकी भरे कॉल आए हैं। जिसमें लोगों ने उन्हें जान से मारने और टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी है।

उधर पुलिस ने मंगलवार को कामरा को समन जारी किया था। उन्हें पूछताछ के लिए सुबह 11 बजे खार पुलिस स्टेशन बुलाया गया था। हालांकि, कामरा के वकील ने पुलिस से 7 दिन का समय मांगा है। कामरा फिलहाल मुंबई से बाहर हैं।

36 वर्षीय स्टैंड-अप कॉमेडियन ने अपने शो में शिंदे के राजनीतिक करियर पर कटाक्ष किया था। कामरा ने फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के एक गाने की पैरोडी की थी, जिसमें शिंदे को गद्दार कहा गया।

See also  संस्कृति एवं परंपरा को जीवंत बनाए रखना न केवल हमारी जिम्मेदारी बल्कि नैतिक कर्तव्य भी – मुख्यमंत्री श्री साय

इस बीच कुणाल कामरा ने 25 मार्च को एक और नया पैरोडी सॉन्ग सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। हम होंगे कामयाब की लाइन को बदलकर उन्होंने ‘हम होंगे कंगाल एक दिन’ कर दिया।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!