Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल

कोरबा। छत्तीसगढ़ में रोजाना सड़क हादसों में लोग जान गंवा रहे हैं. कड़े नियमों के बाद भी रफ्तार का कहर नहीं थम रहा है. बुधवार को कोरबा में तेज रफ्तार कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई. बाइक पर पति-पत्नी सवार होकर जा रहे थे. हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हुई है. भिड़ंत के बाद घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ लग गई.

जानकारी के मुताबिक, घटना कटघोरा थाना के लखनपुर गांव की है. बुधवार सुबह दंपति विजयपुर गांव से बाइक पर सवार होकर जा रहे थे. इसी दौरान डस्टर कार और बाइक के बीच टक्कर हो गई. बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच में जा गिरी. सड़क खून से सन गई. दर्दनाक हादसे में महिला के आंखों के सामने ही पति ने दम तोड़ दिया.

See also  छत्तीसगढ़ में लॉजिस्टिक हब बनाने पर निजी निवेशकों को मिलेगा 140 करोड़ तक अनुदान, मंत्रिपरिषद ने लॉजिस्टिक्स नीति 2025 को दी मंजूरी

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!