छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेस सेवादल ने सलखन में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प

जांजगीर-चांपा। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष वी बी निवास के आदेश व प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार के निर्देश पर गुरुवार को जिला कांग्रेस सेवादल जांजगीर-चांपा द्वारा सेवादल का योद्धा लगाएगा पेड़ के तहत नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम सलखन की सहकारी समिति परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ राजीव गांधी के विकास और आधुनिक सोच को याद किया गया। सेवादल के कार्यकर्ताओं ने समिति परिसर में फलदार और छायादार पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया।
इस मौके पर जिला कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष देव कुमार पाण्डेय ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को तकनीक और विकास की नई दिशा दी थी। आज हमें उनके विचारों को अपनाकर पर्यावरण बचाने के लिए आगे आना होगा। पेड़ लगाना ही आने वाली पीढ़ी के लिए सबसे बड़ा उपहार है। ग्राम सलखन के सरपंच रामकृष्ण कश्यप ने भी वृक्षारोपण में भाग लिया और ग्रामीणों से पौधों की देखभाल करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में नवागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष श्याम साहू, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक यादव, जांजगीर शहर अध्यक्ष प्रकाश गुप्ता, जिला सचिव हनुमान कश्यप, ब्लॉक सचिव रवि कश्यप, जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य रामफल कश्यप, संस्था प्रबंधक पुष्कर साहू, महेश साहू, विजय मल्होत्रा, लक्ष्मण कुर्रे, कलाराम साहू, पंच कुमार कश्यप, छोटेलाल साहू , प्रमोद वस्त्रकार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।
जिला कांग्रेस सेवादल ने बताया कि राजीव गांधी जयंती के उपलक्ष्य में जिले के अन्य ब्लॉकों में भी वृक्षारोपण और सेवा कार्य किए जाएंगे।



