Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा द्वारा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के विस्तार भवन में नवीन चिकित्सालय कक्ष एवं बच्चों के झूलाघर का उद्घाटन…

रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के विस्तार भवन में नवीन चिकित्सालय कक्ष एवं बच्चों के झूलाघर का उद्घाटन 21 मार्च को मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा द्वारा किया गया। इस अवसर पर समस्त न्यायमूर्तिगण उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा नियमित रूप से उच्च न्यायालय और जिला न्यायालयों के भौतिक निरीक्षण करते रहे हैं तथा न्यायिक कार्य-व्यवस्था में सुधार एवं अधिकारियों, कर्मचारियों हेतु कार्य के बेहतर माहौल हेतु निरंतर प्रयासरत् रहे हैं। इसी कड़ी में आज उनके द्वारा नवीन चिकित्सालय कक्ष एवं बच्चों के झूलाघर का उद्घाटन किया गया।
नवीन चिकित्सालय कक्ष में चिकित्सकों की पदस्थापना के साथ ही प्राथमिक उपचार एवं दवाओं की सम्पूर्ण सुविधा उपलब्ध रहेगी।

See also  बुरे फंसे अविमुक्तेश्वरानंद! मेडिकल रिपोर्ट में नाबालिग बटुकों से यौन शोषण की पुष्टि

मुख्य न्यायाधीश द्वारा नवीन साज-सज्जा एवं सुविधाओं के साथ बच्चों के वातानुकूलित झूलाघर का उद्घाटन किया गया, जिसमें अलग-अलग आयुवर्ग के बच्चों के खेलने हेतु विभिन्न प्रकार के खिलौने रखे गये हैं। इसके साथ ही दीवारों पर बच्चों के लिए आकर्षक साज-सज्जा की गई है। पृथक से एक फीडिंग रूम तथा किचन स्थापित करते हुए बच्चों के लिए विभिन्न खाद्य सामग्री भी उपलब्ध करायी गयी है।

विदित हो कि बहुत से अभिभावक पति-पत्नि दोनो ही उच्च न्यायालय में अधिकारी-कर्मचारी या अधिवक्ता के रूप में कार्यरत् हैं, ऐसी स्थिति में सर्व-सुविधायुक्त झूलाघर होने से वे अपने बच्चों के संबंध में बिना किसी चिंता के अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकते हैं।

See also  Narendra Modi : राज्यसभा में नरेंद्र मोदी की दो टूक चेतावनी: मिडिल ईस्ट जंग जारी रही तो होंगे गंभीर दुष्परिणाम, भारत हर मोर्चे पर अलर्ट

इस अवसर पर रजिस्ट्रार जनरल और अन्य न्यायिक अधिकारीगण, ज्यूडिशियल एकेडमी के न्यायिक अधिकारीगण, रजिस्ट्री के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!