Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जांजगीर-चांपा की नगर सैनिक ने न्याय की गुहार लगाई, परिवार सहित इच्छा मृत्यु की चेतावनी

पीड़िता का आरोप है कि उनके आवेदन के आधार पर संबंधित पुलिस अधिकारी द्वारा उनका बयान भी दर्ज किया गया था। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि मामले की जांच के दौरान संबंधित एएसआई द्वारा उनका कथन 16 जून 2026 को लिया गया, लेकिन इसके बावजूद अब तक आरोपी के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

जांजगीर-चांपा। जिले की एक महिला नगर सैनिक ने अपने साथ कथित रूप से हुए दुर्व्यवहार के मामले में न्याय नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) बिलासपुर रेंज से शिकायत की है।

पीड़िता, जो नगर सैनिक के रूप में कार्यरत हैं, उसने प्रशासन और पुलिस पर मामले में कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह अपने परिवार सहित इच्छा मृत्यु के लिए बाध्य होंगी।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 22 जून 2026 को पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज को एक लिखित आवेदन सौंपा है। आवेदन में उन्होंने बताया है कि वे जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा क्षेत्र की निवासी हैं। उनके अनुसार, उनके साथ घटित एक घटना के संबंध में उन्होंने पहले भी पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा को शिकायत प्रस्तुत की थी।

See also  मुख्यमंत्री से एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रशेखर शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात...

पीड़िता का आरोप है कि उनके आवेदन के आधार पर संबंधित पुलिस अधिकारी द्वारा उनका बयान भी दर्ज किया गया था। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि मामले की जांच के दौरान संबंधित एएसआई द्वारा उनका कथन 16 जून 2026 को लिया गया, लेकिन इसके बावजूद अब तक आरोपी के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

Advertisment

उन्होंने आरोप लगाया है कि कार्रवाई में हो रही देरी के कारण आरोपी का मनोबल बढ़ रहा है और उन्हें लगातार मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है। अपने आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि न्याय नहीं मिलने से वे और उनका परिवार गहरे मानसिक दबाव में हैं।

See also  कोणार्क शिक्षा महाविद्यालय खोखसा में जिला स्तरीय मतदाता जागरूकता युवा उत्सव का हुआ आयोजन, छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता का दिया संदेश...

उन्होंने आशंका जताई है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो उन्हें और उनके बच्चों को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। इसी आधार पर उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

आवेदन के साथ उन्होंने पूर्व में दिए गए शिकायत पत्रों की प्रतियां भी संलग्न की हैं। मामले में अभी तक प्रशासन अथवा पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि, पीड़िता द्वारा उच्च अधिकारियों से की गई शिकायत के बाद अब इस मामले पर प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है।

See also  सुशासन सप्ताह-प्रशासन गाँव की ओर: सेवानिवृत्त आईएएस धनंजय देवांगन की अध्यक्षता में “सुशासन सप्ताह-प्रशासन गाँव की ओर” जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!