Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अयोध्या दर्शन से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पेड़ से टकराई, तीन महिलाओं की मौत

रायपुर/शहडोल। मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहडोल जिले में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें छत्तीसगढ़ की तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

घटना शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के जोरा गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के रहने वाले लोग अयोध्या दर्शन कर तूफान वाहन से लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। जोरदार टक्कर में वाहन के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में गायत्री कवर (55 वर्ष), मालती पटेल (50 वर्ष) और इंदिरा बाई की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में कुल 20 लोग सवार थे। चार गंभीर घायलों को सिविल अस्पताल ब्यौहारी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर कर दिया है।

See also  मिनीमाता की पुण्यतिथि एवं शपथ ग्रहण समारोह सतनाम भवन केराझरिया चांपा में हुआ संपन्न,  एस के बंजारा ने समाज के अध्यक्ष कामेश्वर धैर्य सहित उनकी पूरी टीम को दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ...

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!