Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

वोट चोरी के जरिए सत्ता में बनी है मोदी सरकार – ब्यास कश्यप 

वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस की जनचौपाल में लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का संकल्प

जांजगीर-चांपा। लोकतंत्र की रक्षा, मताधिकार की सुरक्षा और कथित वोट चोरी के गंभीर मुद्दे को लेकर कांग्रेस द्वारा देशव्यापी स्तर पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत शनिवार, 14 नवंबर को नगर के शारदा चौक में जनचौपाल एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने आम नागरिकों और वार्डवासियों को मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों एवं वोट चोरी के मुद्दे पर जागरूक किया।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामबिलास राठौर के निर्देशन में शारदा चौक में मंडल अध्यक्षगण रफीक सिद्धिकी, ऋषिकेश उपाध्याय के नेतृत्व में जनचौपाल आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर विधायक ब्यास कश्यप ने भाजपा एवं केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज देश के लोकतंत्र और चुनावी व्यवस्था की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भाजपा की बी-टीम के रूप में काम कर रहे हैं। एसआईआर के नाम पर मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार इन गंभीर मुद्दों को उठा रहे हैं, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार जवाब देने के बजाय सवालों से बच रही है।उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर और वार्ड-वार्ड पहुंचकर मतदाता सूची की जांच के प्रति लोगों को जागरूक करें, पात्र मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं तथा लोकतंत्र की रक्षा के इस अभियान को जनआंदोलन का रूप दें।
उन्होंने आगे कहा कि 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित विशाल महारैली में लाखों लोगों की भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि देश की जनता वोट चोरी के मुद्दे को लेकर जागरूक हो चुकी है और सरकार से जवाब मांग रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार फर्जी वोटों के सहारे सत्ता में बनी हुई है तथा वोट चोरी के माध्यम से जनता के संवैधानिक अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे जाने की जानकारी सामने आई है, जो बेहद चिंताजनक एवं अनुचित है। लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को मतदान का अधिकार प्राप्त है। किसी भी पात्र मतदाता का नाम बिना उचित कारण और वैधानिक प्रक्रिया के मतदाता सूची से हटाना उसके संवैधानिक अधिकारों का हनन है। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी और प्रत्येक मतदाता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करेगी। कार्यक्रम का संचालन अनिल राठौर,ने व आभार प्रदर्शन अध्यक्ष रामबिलास राठौर ने किया।
इस दौरान जनचौपाल में उपस्थित दिनेश शर्मा,डॉ परस शर्मा,विवेक सिंह सिसोदिया, भगवानदास गडेवाल, शिशिर द्विवेदी,प्रिंस शर्मा,देवकुमार पाण्डेय,मनोरमा पाटेकर एवं अन्य कांग्रेसजनों ने एक स्वर में वोट चोरी के खिलाफ आवाज बुलंद करने, मतदाताओं के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने और लोकतंत्र को कमजोर करने वाली हर कोशिश का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने का संकल्प लेने का आवाहन किया।
जन चौपाल के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हेमलता राठौर,,परमेश्वर निर्मले, भोलू यादव, मुस्कान परवीन,चंद्रप्रकाश ओग्रे भाकू,नरसिंहा यादव,बेदी यादव,राजकुमार ताम्रकार,जीतेन्द्र दिनकर,पार्षद अरमान खान, अक्षय टेकाम, जगदेश्वरी रवि सूर्यवंशी,अशोक सोनवानी,रवि सूर्यवंशी, कमलकिशोर राठौर, अमन अग्रवाल, आकाश तिवारी,टाइगर सूर्यवंशी, दुष्यंत यादव, अंशु यादव,लखन यादव,नरेश पैगवार, झूलाबाई, महेश सूर्यवंशी, मिथुन राठौर, राजू शर्मा,यश शर्मा, पूनम अग्रवाल, शशिकांता हंसलिया,मुन्नी सूर्यवंशी, लाला राठौर, किरण यादव, लच्छी लदेर,विजय कुशवाहा, भोला चौरसिया,विजय सूर्यवंशी, भूषण कारके,उदल यादव, दशरथ यादव, कमल सांडे,खललाल,सीताराम, रामभरोस, बैध्यराज मोहितराम लाठिया सहित सैकड़ों की तादत में कांग्रेसजन और नागरिक उपस्थित थे।

See also  जिला कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सौंपा ज्ञापन, जनप्रतिनिधियों के अधिकारों के हनन और पक्षपातपूर्ण रवैये पर जताई कड़ी आपत्ति

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!