Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

खाद्य विभाग की कार्यवाही: घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलेंडर व चुल्हा जब्त

जांजगीर चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार खाद्य विभाग की टीम द्वारा कुकिंग गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण तथा व्यावसायिक उपयोग को रोकने हेतु अभियान चलाया जा रहा है।
       खाद्य अधिकारी ने बताया कि खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विकासखंड अकलतरा के ग्राम पंचायत अमरताल के श्री आनंदम रिसार्ट स्थित मिस्टर वेज रेस्टोरेंट की जांच की गई। उक्त प्रतिष्ठान में द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय और वितरण विनियमन) आदेश 2000 के उल्लंघन पाए जाने पर 28 नग व्यावसायिक गैस सिलेंडर और 01 नग घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया गया। इसके साथ ही तिलई स्थित रोड़ा ढाबा में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करने पर 03 नग घरेलू गैस सिलेंडर और तीन बर्नर वाला चूल्हा 2 नग और एक बर्नर वाला चूल्हा 1 नग, एक गैस पाइप और एक रेगुलेटर जप्त किया गया। साथ ही जांजगीर मुख्यालय के कलेक्टोरेट चौक स्थित श्री कृष्णा डेयरी एंड डेली नीड्स में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करने पर 01 नग घरेलू गैस सिलेंडर और एक नग एक बर्नर वाला चूल्हा जप्त किया गया। जिले में कुकिंग गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा व्यावसायिक उपयोग रोकने हेतु लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है।

See also  भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम मुख्यमंत्री एवं VVIP के जांजगीर आगमन के दौरान 10 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई, देखिए कहां किसका व्यवस्था...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!