Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG Crime: ज्वेलरी शॉप में लूटेरों ने दुकान संचालक की बेटी को मारी गोली

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में गोली चलने से शहर में हड़कंप मच गया है. दो नकाबपोश बदमाश कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बरड़िया ज्वेलरी शॉप में लूट की नीयत से घुसे. इस दौरान बदमाशों ने एयर पिस्टल से गोली चलाई, जिससे बरड़िया ज्वेलर्स के संचालक भंवरलाल बरड़िया की बेटी नेहा बरड़िया घायल हो गई. वहीं भंवरलाल पर भी बदमाशों ने हमला किया, जिससे वह घायल हो गए. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है, जिसके आधार पर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

पुलिस ने दोनों घायलों को तुरंत धमतरी के क्रिश्चियन हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां दोनों का इलाज जारी है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है. इस मामले में एसपी सूरज सिंह ने बताया, यह घटना 8:40 बजे की है.

See also  सत्यलता मिरी 16610 तो राजकुमार साहू 4500 वोटो से दर्ज किये अपनी जीत, दोनो क्षेत्रों में चली भाजपा की लहर, जीते प्रत्याशियों ने कहा ये जीत जनता की...

कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित बरड़िया ज्वेलरी शॉप में लूट की नियत से दो नकाबपोश बदमाश घुसे थे. बदमाशों ने पहले दुकान संचालक भंवरलाल बरड़िया के सिर पर बट से मारा. इसके बाद बीच बचाव करने आई उनकी बेटी नेहा बरड़िया पर बदमाशों ने एयर पिस्टल से फायरिंग की, जिससे उसके पैर में गोली लगी है. घायल हालत में बेटी ने दुकान के गेट को बंद की. उसके बाद नकाबपोश बदमाश वहां से भाग गए. एसपी ने बताया, सीसीटीवी फुटेज में दो बदमाश दिखे हैं. आरोपियों की तलाश की जा रही है.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!