Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों की ‘वर्क फ्रॉम होम’ मांग, CM को लिखा पत्र

रायपुर : पेट्रोल-डीजल की संभावित कमी और बढ़ती कीमतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने सरकारी दफ्तरों में “वर्क फ्रॉम होम” व्यवस्था लागू करने की मांग की है।

फेडरेशन ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए अभी से ईंधन बचाने के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए।

फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने कहा कि राज्य में पहले से ई-ऑफिस और पेपरलेस सिस्टम लागू है। ज्यादातर सरकारी काम ऑनलाइन हो रहे हैं, इसलिए जरूरत पड़ने पर घर से काम करना संभव है।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी कई विभागों ने ऑनलाइन सिस्टम के जरिए घर से काम किया था। उसी अनुभव का उपयोग अब किया जा सकता है।

Advertisment

फेडरेशन ने नवा रायपुर स्थित मंत्रालय और अन्य सरकारी दफ्तरों का उदाहरण देते हुए कहा कि रोज बड़ी संख्या में कर्मचारी वाहन से आते-जाते हैं। अगर चरणबद्ध तरीके से वर्क फ्रॉम होम लागू किया जाए तो ईंधन की बचत होगी और ट्रैफिक व प्रदूषण भी कम होगा।

See also  OG Box Office: 3 दिन में Pawan Kalyan की फिल्म का बड़ा धमाका, 250 करोड़ का बजट एक दिन में होगा वसूल

संगठन ने सरकार से जल्द इस दिशा में फैसला लेने की मांग की है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!