Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

इसाई चंगाई सभा में हिंदू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई 

 जांजगीर-चांपा। इसाई चंगाई सभा में हिंदू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।
 प्रार्थी सतीश सोनी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह हिंदू जागरण में जिला प्रशासन संपर्क प्रमुख के पद पर कार्यरत है। दिनांक 11 जून 2026 के सुबह करीबन 9:00 बजे ग्राम उदय बंद निवासी अवनीश साहू से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम उदय बंद के गुड़ीपारा के पास रहने वाला बद्री नाथ अपने घर में बाहर से ईसाई समाज के पास्टर एवं अन्य लोगों को बुलाकर चंगाई सभा का आयोजन कर रहा है। जिसमें आसपास के लोगों को अपने घर में बुलाकर बीमारी का इलाज करने के बहाना बनाकर तथा चमत्कारी पानी पिलाकर बाइबल तथा धार्मिक पुस्तक वितरण कर ईसाई धर्म का प्रचार प्रसार कर रहा है तथा हिंदू देवी देवताओं के बारे में आपत्तिजनक एवं अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। लिखित शिकायत पर आरोपी गणों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अप क्र 439/26 धारा – 299, 3(5) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में दिया गया स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना तत्काल जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, CSP कोतवाली योगिता बाली खापर्डे को दिया गया। जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए आदेश के पालन में तत्काल एक टीम तैयार कर ग्राम उदय बंद की ओर रवाना किया गया जो आरोपी घर में चंगाई सभा का आयोजन किया जा रहा था। जिसमें पास्टर रथराम महिलांगे के द्वारा ईसाई धर्म से संबंधित बाइबल एवं धार्मिक पुस्तकों को वितरण हिंदू देवी देवताओं के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी किया जा रहा था। मौके पर से मकान मालिक बद्रीनाथ तथा पास्टर रथराम महिलांगे को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों के द्वारा आसपास के लोगों को बुलाकर उनकी बीमारी का इलाज करने के बहाने ईसाई धर्म का प्रचार प्रसार करना तथा हिंदू देवी देवताओं को अभद्र तथा आपत्तिजनक टिप्पणी करने का अपराध घटित करना स्वीकार किया गया। मौके से ईसाई धर्म से संबंधित दस्तावेज जप्त किया गया दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
 उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, उप निरीक्षक उमेन्द्र मिश्रा, उप निरीक्षक कमल दास बनर्जी, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक आलोक शर्मा, प्रधान आरक्षक भीम कुमार श्रीवास, शंकर राजपूत, विनोद राठौर,महिला आरक्षक रेखा यादव का विशेष योगदान रहा।

See also  भेंट मुलाकात : लोरमी विधानसभा : मुख्यमंत्री बघेल ने विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से की मुलाकात... विभिन्न समाजों को सामाजिक भवन निर्माण के लिए राशि की घोषणा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!