Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Bilaspur News:- दुष्कर्म पीड़िता पर समझौते का दबाव! शिकायत पहुंची SSP तक, SI पर गिरी गाज लाइन अटैच, अब ASP करेंगी पूरे मामले की जांच

सिरगिट्टी दुष्कर्म मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लापरवाही और समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने एसआई शीतला प्रसाद त्रिपाठी को लाइन अटैच कर दिया है और मामले की जांच एएसपी रश्मित कौर चावला को सौंप दी है।

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में सात वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। आरोपित नाबालिग को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किए जाने के बावजूद अब पीड़ित परिवार ने पुलिस जांच पर ही गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

परिजनों का आरोप है कि मामले की जांच में लापरवाही बरती गई और उन्हें न्याय दिलाने के बजाय समझौते का दबाव बनाया गया। शिकायत सीधे वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सिरगिट्टी थाने में पदस्थ एसआई शीतला प्रसाद त्रिपाठी को लाइन अटैच कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच एएसपी रश्मित कौर चावला को सौंप दी गई है।

See also  भीम सिंह कंवर सीएसपीडीसीएल में संचालक एवं प्रबंध संचालक पदस्थ...

पुलिस जांच पर उठे सवाल

पीड़ित बच्ची की मां का कहना है कि दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले में पुलिस को जिस संवेदनशीलता और तेजी से कार्रवाई करनी चाहिए थी, वैसा नहीं हुआ। परिवार ने थाना प्रभारी अभय सिंह बैस, एसआई शीतला प्रसाद त्रिपाठी और जांच अधिकारी संतोषी अग्रवाल की भूमिका पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Advertisment

परिजनों का आरोप है कि शिकायत दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई में देरी हुई और जांच प्रक्रिया में कई महत्वपूर्ण पहलुओं की अनदेखी की गई।

समझौते का दबाव बनाने का आरोप

मामले का सबसे गंभीर पहलू यह है कि पीड़ित परिवार ने एसआई शीतला प्रसाद त्रिपाठी पर समझौता कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि दुष्कर्म जैसे संगीन अपराध में समझौते की बात करना ही न्याय प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करता है।

See also  जांजगीर-चांपा जिले में ACB की दो बड़ी कार्रवाई: CSPDCL के 3 अधिकारी 35 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

शिकायत मिलने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसआई को तत्काल लाइन अटैच कर दिया। एसएसपी का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अब एएसपी करेंगी जांच

संवेदनशील मामले में बढ़ते विवाद के बीच अब जांच की जिम्मेदारी एएसपी रश्मित कौर चावला को दी गई है। वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों की जांच होगी। पीड़ित परिवार ने उम्मीद जताई है कि नई जांच से पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

See also  केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया श्री महामाया मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान में हुए शामिल...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!