Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

SIP Plan: 50 की उम्र तक कैसे बनाएं 5 करोड़ का फंड, यहां जानिए सिम्पल इवेंस्टमेंट प्लान

हममें से ज़्यादातर लोग एक आम गलती करते हैं. रिटायरमेंट की तैयारी नहीं करना. वजहें कई हो सकती हैं. करियर की शुरुआत में कम सैलरी, काम का बोझ या फिर निवेश की जानकारी की कमी. निवेश गुरुओं का मानना है कि निवेश में सबसे ज़रूरी है शुरुआत करना और उसके बाद है धैर्य रखना. इन्हीं दोनों चीज़ों का नतीजा है सफलता. मशहूर निवेशक वॉरेन बफे भी यही कहते हैं कि समय और धैर्य से ही कॉम्पाउंडिंग का जादू काम करता है और असली संपत्ति बनती है.

कॉम्पाउंडिंग का सबसे आसान तरीका
अगर आप नियमित रूप से छोटी-छोटी रकम निवेश करने की आदत डाल लें तो म्यूचुअल फंड SIP के ज़रिए आप एक बड़ा रिटायरमेंट फंड बना सकते हैं. उदाहरण के तौर पर, स्टेप-अप SIP से 50 साल की उम्र तक 5 करोड़ रुपये से ज़्यादा का कॉर्पस तैयार किया जा सकता है.

See also  डायल 112 में ड्यूटीरत आरक्षक से अभद्रता करने वाले एक महिला सहित 02  आरोपियों को किया गिरफ्तार

कब और कितना शुरू करें निवेश?
मान लीजिए कोई व्यक्ति 22 साल की उम्र में नौकरी शुरू करता है. शुरुआती 23 साल में खर्च और लाइफस्टाइल संभालने के बाद 25 साल की उम्र में वह SIP शुरू करता है. शुरुआत में वह 10,000 रुपये प्रति माह का SIP करता है.हर साल इस SIP को 10% बढ़ा देता है.लंबी अवधि में यही स्टेप-अप कॉम्पाउंडिंग की ताकत को और बढ़ा देता है.

अनुमानित रिटर्न और कैलकुलेशन
अगर 25 साल (25 से 50 साल की उम्र तक) SIP जारी रखी जाए और 15% CAGR (औसत सालाना रिटर्न) माना जाए तो नतीजे कुछ ऐसे निकलते हैं.

See also  Chhattisgarh : गार्ड पर हमला कर बाल सुधार गृह से 15 अपचारी बालक फरार…

कुल निवेश: करीब ₹1.18 करोड़
अनुमानित रिटर्न: करीब ₹4.54 करोड़
25 साल बाद कुल कॉर्पस: लगभग ₹5.72 करोड़
यानी सिर्फ 10,000 रुपये से शुरुआत करके आप 50 की उम्र में तनाव-मुक्त होकर रिटायर हो सकते हैं.

Advertisment

SIP का कॉम्पाउंडिंग इफेक्ट
कॉम्पाउंडिंग का मतलब है. जो रिटर्न आपको मिलते हैं, वो हर साल आपके असली निवेश में जुड़ जाते हैं और अगले साल उन पर भी ब्याज मिलता है. यही प्रक्रिया लंबी अवधि में आपके छोटे निवेश को बड़े कॉर्पस में बदल देती है. अल्बर्ट आइंस्टाइन ने भी कॉम्पाउंडिंग को दुनिया का आठवां अजूबा कहा था. SIP की एक और खूबी है रुपया कॉस्ट एवरेजिंग, यानी बाज़ार ऊपर-नीचे हो तो भी लंबे समय में औसत रिटर्न अच्छे निकलते हैं.

See also  नरियरा धान उपार्जन केन्द्र में नियम विरुद्ध प्रति बोरा 41 किलो 700 ग्राम की जा रही तौल,   इलेक्ट्रॉनिक वजन तौल मशीन में गड़बड़ी किए जाने की आशंका व्यक्त कर रहे किसान,  अतिरिक्त धान को निकालने के पश्चात् विलम्ब से की जा रही बोरा की सिलाई,  केन्द्र में सुविधा के नाम पर किसानों के लिए कुछ भी सुविधा उपलब्ध नहीं...

सावधानी ज़रूरी
यहां हमने 15% CAGR का अनुमान लगाया है, लेकिन ध्यान रहे कि पिछले रिटर्न भविष्य की गारंटी नहीं देते. बाज़ार में उतार-चढ़ाव हमेशा रहते हैं. इसलिए निवेश करने से पहले सही फंड चुनना, विविधता (diversification) रखना और अपनी रिस्क प्रोफाइल समझना ज़रूरी है.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!