Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Keshkal News Today: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, तीन दर्जन से अधिक नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, विधायक नीलकंठ टेकाम ने दिलाई सदस्यता

1.छत्तीसगढ़ के केशकाल में कांग्रेस को बड़ा झटका

2.कांग्रेस छोड़ने वालों में कई सरपंच और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल

3.विधायक नीलकंठ टेकाम ने भाजपा में शामिल नेताओं को गमछा पहनाकर दिलाई सदस्यता

केशकाल: विधानसभा, लोकसभा और पंचायत चुनाव के बाद से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं के तारे गर्दिश में चल रहे हैं। जी हां पार्टी को विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद सत्ता से बेदखल होना पड़ा तो दूसरी ओर कांग्रेस नेताओं का लगातार पार्टी से मोहभंग हो रहा है। कांग्रेस के नेता लगातार पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। आज भी तीन दर्जन से अधिक नेताओं ने पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली है।

See also  CG NEWS : नए शिक्षा सत्र की शुरुआत में ही कुछ शिक्षकों के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचने के मामले सामने आया…

मिली जानकारी के अनुसार कोंडगांव जिले के 40 लोगों ने आज कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्ता ले ली है। बताया जा जा रहा है कि इन लोगों में कुछ सरपंच भी शामिल हैं। सभी लोगों को विधायक नीलकंठ टेकाम ने गमछा पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई है।

Advertisment

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब कांग्रेस नेताओं ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। इससे पहले विधानसभा और लोकसभा चुनाव से पहले सैकड़ों नेताओं ने पार्टी दामन छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली थी।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!