Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

बिलासपुर द्वारा ‘‘खाकी की शान’’ की घोषणा कर अधिकारी/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया…

बिलासपुर। 15 अगस्त 2024 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रजनेश सिंह,(भा पु से) पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर द्वारा ‘‘खाकी की शान’’ की घोषणा कर अधिकारी/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। ‘‘खाकी की शान’’ में पुरस्कृत करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को विभागीय कर्तव्य एवं उन्हें दिये गये पदीय उत्तरदायित्व के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास हरपल होता रहे तथा मानवीय संवेदनाओं के साथ कर्तव्य पालन करें।
इस हेतु उत्कृष्ट से उत्कृष्टतम अधिकारी/कर्मचारी का चयन किया गया है, ताकि इस माध्यम से उनका अनुकरणीय कार्य बल के अन्य सदस्यों के लिये प्रेरणा बने*।
‘‘खाकी की शान’’ कार्यक्रम का आयोजन बिलासा गुड़ी सभा गृह में किया गया है। बिलासपुर पुलिस के गरिमामय कार्यक्रम में सभी राजपत्रित अधिकारी सहित जिले के अधिकारी/कर्मचारी व समाज सेवी संस्थाओं के लोग सम्मिलित हुये।
‘‘खाकी की शान’’ के लिये जिले में उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय कार्य करने की प्रेरणा स्वरूप अधिकारी/कर्मचारियों का चयन किये गये 13 अधिकारी/कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में
1. निरीक्षक रविन्द्र कुमार अनंत एवं उप निरीक्षक राम नरेश यादव द्वारा थाना मस्तुरी के ग्राम हिर्री में आरोपी उमेन्द्र केंवट के द्वारा अपनी पत्नी एवं तीन बच्चों की गला घोंटकर बर्बरतापूर्वक नृसंश हत्या की उत्कृष्ट विवेचना के लिये पुरस्कृत किया गया है, जिसमें माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को मृत्यु दण्ड से दण्डित करने की सजा सुनाई गई।
2. चिटफंड कंपनी के नाम पर लोगों से की गई धोखाधड़ी के 06 वर्षों से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी करने के सराहनीय कार्य के लिये उ.नि. कृष्णा साहू,
3. यातायात जागरूकता हेतु प्रचार प्रसार में सराहनीय योगदान हेतु *उ.नि. उमाशंकर पाण्डेय,

See also  खोखरा वितरक नहर पर अवैध पुल निर्माण का खेल, भूमाफियाओं ने नहर को बनाया कमाई का जरिया, बिना अनुमति नहर में गहरी खुदाई कर खड़े किए जा रहे विम, जल संसाधन विभाग की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

4.आरोपी से भारी मात्रा में नशे हेतु प्रयुक्त दवाओं की जप्ती कर सराहनीय कार्य हेतु स.उ.नि. अवधेश सिंह*, प्रकरण में माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को 15 वर्ष का कठोर कारावास एवं डेढ़ लाख रूपये के दण्ड से दण्डित किया गया है।
5. महत्वपूर्ण आसूचना लगन एवं परिश्रम से संकलित करने के सराहनीय कार्य के *प्र.आर. जैतराम कश्यप,*
6. सीपत में ट्रेलर द्वारा 13 मवेशियों के दुर्घटनाग्रस्त होने के प्रकरण में सूझबूझ कार्य हेतु प्र.आर. 11 प्रफुल्ल सिंह ठाकुर,
7.जिले में घटित चोरी, नकबजनी, लूट एवं उठाईगिरी के मामलों में आरोपी की पतासाजी के सराहनीय कार्य हेतु प्रधान आरक्षक 303 आतिश पारिक, आरक्षक 1093 नवीन एक्का, आरक्षक 1404 तदबीर पोर्ते, एसीसीयू बिलासपुर को तथा
8.लगातार बारिश के कारण थाना रतनपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम लिम्हा में पानी में डूबे घर से जलमग्न मकान से मासूम सहित महिलाओ एवं बुजूर्गों को सुरक्षित निकाल कर मानवीय संवेदना का उदाहरण प्रस्तुत करने के सराहनीय कार्य हेतु आरक्षक 1328 बसंत मानिकपुरी, थाना रतनपुर को ‘‘खाकी की शान’’ के लिये पुरस्कृत किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान खाकी की शान में पुलिस जवानों के द्वारा देशभक्ति गीत भी गाये गए।

See also  आयुष्मान आपके द्वार कार्यक्रम के तहत किया जा रहा आयुष्मान कार्ड पंजीयन, आयुष्मान चौपाल व स्वास्थ्य जांच शिविर का हो रहा आयोजन, बिलासपुर जिले में अब तक 84 हजार से अधिक लोगों ने लिया योजना के तहत स्वास्थ्य लाभ...

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने कहा- “यूं तो बहुत से कर्मचारी,अधिकारी अपनी भूमिका निभाते हैं किंतु कुछ विरले ही होते हैं जो सामान्य से हटकर उत्कृष्ट कर कर समाज में अपनी विशेष छाप छोड़ते हैं”।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऐसे ही 13 पुलिस कर्मचारियों को यहां सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) नीरज चंद्राकर,शहर एडिशनल एसपी उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनुज कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री गरिमा द्विवेदी, सीएसपी उमेश गुप्ता एवं निमितेश सिंह, यातायात के डीएसपी संजय साहू सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!