Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

LIC से आगे निकलेगी जियो, 13 लाख करोड़ के पार होगी वैल्यूएशन!

देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने बीते शुक्रवार को रिलायंस जियो के आईपीओ पर से पर्दा उठा दिया. उन्होंने बताया है कि जियो का आईपीओ अगली साल की छमाही तक आ सकता है. मुकेश अंबानी के ऐलान के बाद जियो आईपीओ को लेकर मार्केट में चर्चा खूब हो रही है. यह देश का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है इसकी वैल्यूएशन 154 बिलियन डॉलर यानी 13.5 लाख करोड़ रुपये हो सकती है.

अगर कंपनी अपनी स्टेक में से सिर्फ 5 प्रतिशत की हिस्सेदारी भी बेच देती है तो इसके आईपीओ की साइज 58,000 करोड़ रुपये से लेकर 67,500 करोड़ रुपये तक हो सकता है जो कि देश का सबसे बड़ा आईपीओ होगा. क्योंकि, मौजूदा समय में सबसे बड़ा इश्यू हुंडई और एलआईसी का है. हुंडई की का IPO साल 2024 के अक्टूबर में आया था, जिसका साइज 27,870 करोड़ रुपये का है.

See also  मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय ‘‘छत्तीसगढ़ क्लाइमेट चेंज कॉन्क्लेव 2024‘‘ का किया शुभारंभ, प्रकृति को बचाने के लिए सभी अपनी भूमिका ईमानदारी के साथ निभाएं: वन मंत्री केदार कश्यप, ‘‘छत्तीसगढ़ स्टेट एक्शन प्लान ऑन क्लाइमेट चेंज‘‘ का विमोचन: डेश बोर्ड लांच...

ग्लोबल फर्म का अनुमान
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने रिलायंस जियो की वैल्यूएशन 154 अरब डॉलर होने का अनुमान लगाया है. ये भारतीय शेयर बाजार के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है. बाकी बड़ी ब्रोकरेज फर्म्स भी जियो को लेकर काफी पॉजिटिव हैं. जेफरीज ने 146 अरब डॉलर, मैक्वेरी ने 123 अरब डॉलर और एमके ने 121 अरब डॉलर का वैल्यूएशन बताया है.

एक्सपर्ट का मानना है कि जियो की लिस्टिंग के बाद इसका वैल्यूएशन 134 से 146 अरब डॉलर (लगभग 11.2 से 12.19 लाख करोड़ रुपये) के बीच हो सकता है. इससे जियो भारत की टॉप-5 लिस्टेड कंपनियों में शामिल हो जाएगी और भारती एयरटेल जिसका मार्केट कैप 10.77 लाख करोड़ रुपये है उसको भी पीछे छोड़ सकती है.

See also  IPL मैच में 25 करोड़ की सट्टेबाजी, सरगना गिरफ्तार...

मुकेश अंबानी का प्लान
मुकेश अंबानी ने रिलायंस की एनुअल जनरल मीटिंग (एजीएम) में बताया कि जियो 2026 की पहली छमाही में IPO लाने की तैयारी कर रहा है. उन्होंने कहा कि जियो ग्लोबल टेलीकॉम कंपनियों जितना वैल्यू क्रिएट कर सकता है. अंबानी ने ये भी कहा कि जियो भारत से बाहर भी बिजनेस बढ़ाएगा और अपनी टेक्नोलॉजी को दुनियाभर में ले जाएगा.

Advertisment

जियो के पास पहले से ही 50 करोड़ से ज्यादा कस्टमर्स हैं, जो इसे चाइना मोबाइल के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा टेलीकॉम ऑपरेटर बनाता है. जियो प्लेटफॉर्म्स का 85% रेवेन्यू टेलीकॉम बिजनेस से आता है, जिससे इसका हाई वैल्यूएशन और मजबूत होता है.

See also  जैजैपुर विद्युत आपूर्ति निगम का सिस्टम है फैल, नवीन जिला सक्ति बनने के बाद बिजली कटवती मामले में जैजैपुर अवल, जिले के जिम्मेदार भी अपने विभाग की कमजोरियों पर महेरबान...

फाइनेंशियल परफॉरमेंस
वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में जियो प्लेटफॉर्म्स ने 7,110 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया, जो पिछले साल से 25% ज्यादा है. इसका ग्रॉस रेवेन्यू 19% बढ़कर 41,054 करोड़ रुपये और EBITDA 23.9% बढ़कर 18,135 करोड़ रुपये रहा है. ज्यादा कस्टमर्स और प्रति यूजर बेहतर कमाई की वजह से प्रॉफिट मार्जिन में सुधार हुआ. जियो प्लेटफॉर्म्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज की 66.3% हिस्सेदारी है.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!