Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

 IPL क्रिकेट में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार, थाना जांजगीर पुलिस की कार्यवाही

जांजगीर-चांपा। IPL क्रिकेट में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले 03 आरोपियों को अलग-अलग जगहों से जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में जुआ सट्टा खेलने एवं खिलाने वाले के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्ग दर्शन में दिनांक 01 जून 25 को थाना जांजगीर पुलिस को मुखबिर से सुचना मिला कि नैला रोड नेताजी चौक के पास सुजल शर्मा अपने परिचित के यहां रुका है जिसके द्वारा मोबाइल से आईपीएल मैच पंजाब किंग्स एवं मुम्बई इंडियन के बीच हार, जीत पर सट्टा खेला रहा है कि सुचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी सुजल शर्मा को पकडा जो आईपीएल क्रिकेट सट्टा खिलाते मिला, मोबाइल से नम्बर लगा तथा एक नग आई क्यु मोबाइल में वाईफाई से कनेक्शन लेकर मास्टर आई डी कोम से डाइमंड एक्चेन्ज लिंक से विक्कु मित्तल चाम्पा मोबाइल से 10-10 हजार के 05 आईडी एवं 20-20 हजार के 05 आई डी एवं सौरभ उर्फ चिनु अग्रवाल सक्ती मोबाइल से अनलिमिट क्वाइन आई डी एवं 05 हजार की आईडी लेकर किकेट सट्टा चला रहा था। जिसे पुलिस को मोबाइल बरामद करने कमरा अंदर लेकर जाते ही दोनो मोबाइल को आरोपी द्वारा पटक कर तोड दिया, जिसमें आनलाइन सट्टा का डाटा बरामद किया जाना था। आरोपी विक्कु मित्तल निवासी मारुती विहार चाम्पा को घेराबंदी कर पकडा जिसके कब्जे से नोकिया के किपेड मोबाइल एवं  सैमसंग का फोल्ड 5 मोबाइल मिला, जिसमें सट्टा के लेनदेन का स्कीशाट है। पुछताछ में वह बताया कि सौरभ अग्रवाल निवासी शक्ति एवं अन्य साथी से डेमो आईडी लेकर सट्टा चलाता था बताने पर आरोपी सौरभ अग्रवाल निवासी बुधवारी बाजार सक्ती के घर पर रेड कार्यवाही कर पकडा जिसके कब्जे से मोबाइल मिला जिसमें आरोपी सुजल शर्मा के साथ लेनदेन का डाटा है प्रकरण के अन्य आरोपी फरार है। आरोपियो का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
 उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, उपनिरी. सत्यम चौहान, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा एवम थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

See also  जिला पुलिस द्वारा अर्ध सैनिक पुलिस बल के साथ पामगढ़, बलौदा, अकलतरा क्षेत्र में पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!