Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

देर रात चली गोली की खबर से सनसनी, रंजिश में भिड़े दो पक्ष

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में रविवार देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब छावनी थाना क्षेत्र के आदर्श नगर कैंप-1 से गोली चलने की सूचना आई। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने कथित तौर पर फायरिंग कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

गोलियों की आवाज से दहशत में आए स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को खबर दी। सूचना मिलते ही छावनी थाना प्रभारी मोनिका नवी पांडे और सीएसपी हरीश पाटिल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई। हालांकि पुलिस ने अभी तक फायरिंग की पुष्टि नहीं की है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है।

See also  हाईकोर्ट ने सिविल जज 2024 परीक्षा पर लगाई रोक, बार काउंसिल की शर्त को दी गई चुनौती...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!