Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशरायपुरलाइफस्टाइल

जांजगीर-चांपा में 10वीं के छात्र की करंट से मौत:घर वालों ने मिलाया फोन, नहीं उठाने पर ली तलाशी, पड़ोसी की छत पर मिली लाश…

जांजगीर-चांपा। बलौदा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जय भारत स्कूल में पढ़ने वाले 17 वर्षीय छात्र हिमेश पटेल की 11 केवी हाईटेंशन लाइन से करंट लगने के कारण मौत हो गई। मृतक का शव पड़ोसी के घर की छत पर मिला, जिसके शरीर पर जलने के गंभीर निशान पाए गए।

गांव बोकरेल का रहने वाला हिमेश स्कूल के पास एक किराए के मकान में रहकर अपनी पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार को जब परिजनों ने उससे बात करने की कोशिश की तो उसका फोन बंद मिला। चिंतित परिजनों ने उसके दोस्तों से संपर्क किया। एक दोस्त किराए के मकान पर गया, लेकिन वहां ताला लगा हुआ था। आस-पास की तलाश के बावजूद हिमेश का कहीं पता नहीं चला।

See also  राष्ट्र के प्रति प्रेम, आपसी सौहार्द, एकता और अखंडता को बढ़ावा देना स्वतंत्रता दौड़ का मुख्य उद्देश्य : टंक राम वर्मा, स्वतंत्रता दौड़ में शामिल हुए खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा, 4 सौ से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, कलेक्टर - एसपी ने भी लगाई दौड़...

बिजली लाइन की चपेट में आने से मौत की आशंका

बलौदा थाना प्रभारी अशोक वैष्णव के अनुसार, हिमेश की गुमशुदगी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तलाश शुरू की। बुधवार को उसका शव पड़ोसी की छत पर मिला। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि छत से गुजर रही 11 केवी की बिजली लाइन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!