Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG BREAK: नारायणपुर में एक साथ 29 नक्सलियों के किया आत्मसमर्पण…

नारायणपुर। नारायणपुर जिले में ‘माड़ बचाओ अभियान’ के दौरान सुरक्षाबलों को ऐतिहासिक सफलता मिली है। नक्सलियों की कथित राजधानी कुतुल लाल आतंक से मुक्त हो रहा है। यहां दवाई शाखा अध्यक्ष सहित 29 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

आत्मसमर्पित माओवादियों में 22 पुरूष और 7 महिला माओवादी शामिल हैं जो क्षेत्र में सक्रिय रूप से माओवादियों के लिए काम करते थे। इस तरह लगातार हो रहे आत्मसमर्पण से नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है। संगठन के विचारों से मोह भंग, मिली निराशा और संगठन के भीतर बढ़ते आंतरिक मतभेद के चलते नक्सली आत्मसमर्पित कर रहे हैं। सभी माओवादियों ने कहा कि वे समाज के मुख्यधारा में जुड़कर सामान्य जीवन जीना चाहते हैं।

लगातार हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित हो रहे नक्सली
एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि, माओवादियों द्वारा आत्मसमर्पण के पीछे माड़ और नारायणपुर जिले में चलाया जा रहा विकास कार्य बड़ा कारण रहा। तेजी से बनती सड़कें और गावों तक पहुँचती विभन्न सुविधाओं ने इन्हें प्रभावित किया है। संगठन के विचारों से मोहभंग, मिली निराशा, संगठन के भीतर बढ़ते आंतरिक मतभेद इनके आत्मसमपर्ण का बहुत बड़ा कारण है।

छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति से मिली नई उम्मीद
छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति ने उन्हें नई उम्मीद दी है। संगठन के भीतर शोषण और क्रूर व्यवहार से बाहर निकलकर समाज के मुख्यधारा में लौटकर सामान्य जीवन बिता सकते हैं। सुरक्षा बलों के लगातार अंदरूनी क्षेत्रों में कैम्प स्थापित करने, क्षेत्र में चलाए जा रहे आक्रामक अभियानों और मारे जाने के भय ने भी इन्हें संगठन छोड़ने के लिए प्रेरित किया है। आत्मसमर्पित माओवादी कुतुल एरिया कमेटी क्षेत्रान्तर्गत सक्रिय रूप से कार्यरत रहे हैं।

See also  BREAKING NEWS: रायगढ़ में 2 युवकों ने डाॅक्टर को पीटा, फिर कहा- ड्यूटी से घर जाएगा तो हाथ-पैर तोड़वा देंगे...

नक्सल उन्मुलन नीति के तहत दी जाएंगी सुविधाएं
उन्होंने बताया कि, 2024 से अब तक 71 से अधिक बड़े-छोटे कैडर के माओवादी का आत्मसमर्पण, 60 से अधिक माओवादियों का मारा जाना और 50 माओवादियों की गिरफ्तारी के परिणामस्वरूप माओवादी संगठन कमजोर हो रहा है। आत्मसमर्पण करने पर सभी माओवादियों को प्रोत्साहन राशि 25 हजार का चेक प्रदाय किया गया और उन्हें नक्सल उन्मुलन नीति के तहत मिलने वाली सभी प्रकार की सुविधाएं दिलवाया जाएगा।

Advertisment

आत्मसमर्पित नक्सलियों के नाम/पद

1. डीली वड़दा पिता बंगा उम्रग 25 वर्ष जाति माड़िया निवासी गट्टाकाल थाना कुकड़ाझोर जिला नारायणपुर (छ0ग0) पद- मिलिशिया सदस्या।
2. बटरी बड़दा पिता स्व. दुग्गा उम्र 25 वर्ष जाति माड़िया निवासी गट्टाकाल थाना कुकड़ाझोर जिला नारायणपुर(छ0ग0) पद- मिलिशिया सदस्या।
3. मड़िको वड़दा पता स्व. मालू उम्र 24 वर्ष जाति माड़िया निवासी गट्टाकाल थाना कुकड़ाझोर जिला नारायणपुर(छ0ग0) पद- मिलिशिया सदस्या।
4. सोनारी वड़दा पिता कोसा वड़दा उम्र 22 वर्ष जाति माड़िया निवासी भटनार थाना कुकड़ाझोर जिला नारायणपुर (छ0ग0) पद- मिलिशिया सदस्या।
5. कमली वड़दा पिता चैतूराम उम्र 24 वर्ष जाति माड़िया निवासी भटनार थाना कुकड़ाझोर जिला नारायणपुर(छ0ग0) पद- मिलिशिया सदस्या।
6 . मिडको मण्डावी पिता बोदा उम्र 17 वर्ष जाति माड़िया निवासी गट्टाकाल थाना कुकड़ाझोर जिला नारायणपुर (छ0ग0) पद- मिलिशिया सदस्य।
7. मुन्ना वड़दा पिता सुखराम जाति माड़िया निवासी बटनार थाना कुकड़ाझोर जिला नारायणपुर (छ0ग0) पद- मिलिशिया सदस्य।

See also  यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर  विभिन्न धाराओ के तहत 56 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 12 हजार रूपए समन शुल्क लिया गया...

8. मंगू राम वड़दा पिता मासाराम वड़दा उम्र 19 वर्ष जाति माड़िया निवासी ग्राम गट्टाकाल थाना कुकड़ाझोर जिला नारायणपुर(छ0ग0) पद- मिलिशिया सदस्य।
9. बुधराम वड़दा पिता स्व. सुखराम उम्र 39 वर्ष जाति माड़िया निवासी गट्टाकाल थाना कुकड़ाझोर जिला नारायणपुर(छ0ग0) पद- जनताना सरकार अध्यक्ष दवाई शाखा अध्यक्ष।
10. रामाराम वड़दा पिता स्व. धोबा जाति माड़िया निवासी गट्टाकाल थाना कुकड़ाझोर जिला नारायणपुर(छ0ग0) पद- कृषि शाखा सदस्य।
11. मनकू कुहड़ाम पिता रामलाल जाति माड़िया निवासी बटनार थाना कुकड़ाझोर जिला नारायणपुर(छ0ग0) पद- पंचायत सरकार सदस्य।
12. इरपा वड़दा पिता स्व. धोबा जाति माड़िया निवासी गट्टाकाल थाना कुकड़ाझोर जिला नारायणपुर(छ0ग0) पद- पंचायत सरकार अध्यक्ष।
13. कारिया वड़दा पिता स्व. मसिया वड़दा जाति माड़िया निवासी बटनार थाना कुकड़ाझोर जिला नारायणपुर(छ0ग0) पद- पंचायत सरकार कृषि शाखा सदस्य।
14. सुकमन कोवाची पिता रामनाथ उर्फ रामू उम्र 23 वर्ष जाति माड़िया निवासी गट्टाकाल थाना कुकड़ाझोर जिला नारायणपुर(छ0ग0) पद- पंचायत सीएनएम सदस्य।
15. पवन वड़दा पिता लमड़ी उम्र 22 वर्ष जाति माड़िया निवासी गट्टाकाल थाना कुकड़ाझोर जिला नारायणपुर(छ0ग0) पद- मिलिशिया सदस्य।
16. मनी कोवाची पिता स्व. बलदेव कोवाची जाति माड़िया निवासी गट्टाकाल थाना कुकड़ाझोर जिला नारायणपुर(छ0ग0) पद- मिलिशिया सदस्य।
17. धरम मण्डावी पिता स्व. मंगल मण्डावी उम्र 34 वर्ष जाति माड़िया निवासी गट्टाकाल थाना कुकड़ाझोर जिला नारायणपुर(छ0ग0) पद- मिलिशिया सदस्य।
18. रैनू राम पिता मालू राम उम्र 36 वर्ष जाति माड़िया निवासी गट्टाकाल थाना कुकड़ाझोर जिला नारायणपुर(छ0ग0) पद- मिलिशिया सदस्य।
19. राजू राम वड़दा पिता कोहला वड़दा उम्र 35 वर्ष जाति माड़िया निवासी बटनार थाना कुकड़ाझोर जिला नारायणपुर(छ0ग0) पद- मिलिशिया सदस्य।
20. रैनू राम वड़दा पिता बुधु वड़दा उम्र 19 वर्ष जाति माड़िया निवासी बटनार थाना कुकड़ाझोर जिला नारायणपुर(छ0ग0) पद- मिलिशिया सदस्य।
21. सन्तु राम वड़दा पिता बुधराम वड़दा उम्र 23 वर्ष जाति माड़िया निवासी गट्टाकाल थाना कुकड़ाझोर जिला नारायणपुर(छ0ग0) पद- सीएनएम कमाण्डर।
22. रमेश उसेण्डी पिता स्व. आयतु उसेण्डी उम्र 20 वर्ष जाति माड़िया निवासी गट्टाकाल थाना कुकड़ाझोर जिला नारायणपुर(छ0ग0) पद- सीएनएम सदस्य।
23. केये राम पिता मस्सु राम उम्र 36 वर्ष जाति माड़िया निवासी गट्टाकाल थाना कुकड़ाझोर जिला नारायणपुर(छ0ग0) पद- कमेटी सदस्य।
24. बेाटी राम कश्यप पिता मासो कश्यप उम्र 30 वर्ष जाति माड़िया निवासी बटनार थाना कुकड़ाझोर जिला नारायणपुर(छ0ग0) पद- रिकरूट सदस्य।
25. रमेश मरकाम पिता स्व. पीदू मरकाम निवासी बटनार थाना कुकड़ाझोर जिला नारायणपुर(छ0ग0) पद- पी.एम.।
26. सुकमति वड़दा पिता कारिया वड़दा उम्र 16 वर्ष निवासी भटनार थाना कुकड़ाझोर जिला नारायणपुर(छ0ग0) पद- कलामंच सदस्य।
27. माटा उसेण्डी पिता इरपा उसेण्डी उम्र 18 वर्ष जाति माड़िया निवासी बटनार थाना कुकड़ाझोर जिला नारायणपुर(छ0ग0) पद- कलामंच सदस्य।
28. मैनू वड़दा पिता स्व. सुखराम वड़दा जाति माड़िया निवासी बटनार थाना कुकड़ाझोर जिला नारायणपुर(छ0ग0) पद- कला टीम सदस्य।
29. मंगेश वड़दा पिता आयतु वड़दा जाति माड़िया निवासी बटनार थाना कुकड़ाझोर जिला नारायणपुर(छ0ग0) पद- कला टीम सदस्य।

See also  सरपंच गांव के विकास की चाबी, बड़ी उम्मीद से आप पर भरोसा कर ग्रामीणों ने सौंपी है जिम्मेदारी- केंद्रीय राज्यमंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!