Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Health Tips: रोज पिएं अर्जुन की छाल का पानी…

आयुर्वेद के मुताबिक अर्जुन की छाल का पानी आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। अगर आप हर रोज नियम से अर्जुन की छाल का पानी पीते हैं, तो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को पैदा होने से रोक सकते हैं। इसके अलावा कुछ गंभीर और जानलेवा बीमारियों से लड़ने के लिए भी पोषक तत्वों से भरपूर अर्जुन की छाल का पानी पीने की सलाह दी जाती है।

खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से दिल की सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। अगर आप हर रोज अर्जुन की छाल का पानी पीते हैं, तो दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम कर सकते हैं। हाई बीपी पर काबू पाने के लिए अर्जुन की छाल का पानी फायदेमंद साबित हो सकता है। सर्दी और खांसी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी अर्जुन की छाल के पानी का सेवन किया जा सकता है।

See also  छत्तीसगढ़ की बेटी कुसुम लता राठौर को जापान में वर्ल्ड हकुआकाई कराटे चैंपियनशिप में खेलने के लिए आर्थिक मदद की जरूरत…

डायबिटीज मैनेजमेंट में कारगर

क्या आप जानते हैं कि अर्जुन की छाल का पानी डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी को मैनेज करने में मददगार साबित हो सकता है? इस नेचुरल ड्रिंक में पाए जाने वाले तमाम तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में कारगर साबित हो सकते हैं। कुल मिलाकर अर्जुन की छाल का पानी पीकर आप अपनी ओवरऑल हेल्थ को भी काफी हद तक सुधार सकते हैं।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

Advertisment

अर्जुन की छाल का पानी पीकर आप अपनी किडनी की सेहत को भी मजबूत बना सकते हैं। इतना ही नहीं अर्जुन की छाल के पानी को लिवर के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अगर आपको सांस से जुड़ी कोई बीमारी है, तो आपको हर रोज नियम से अर्जुन की छाल के पानी को पीना चाहिए।

See also  दिनदहाड़े व्यवसायी का अपहरण, पुलिसकर्मी बनकर आए बदमाश, पिस्तौल की नोक पर व्यवसायी को कार में ले गए, सीसीटीवी में कैद हुई घटना…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!