Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

GT vs RR : गुजरात टाइटंस ने लगाया जीत का चौका, राजस्थान रॉयल्स को 58 रनों से दी मात, साईं सुदर्शन के बाद साईं किशोर भी चमके…

नई दिल्ली। गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 58 रन से हराकर जीत का चौका लगाया। पांच में से चार मुकाबले जीतकर शुभमन गिल के नेतृत्व वाली टीम अंक तालिका में आठ अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई। वहीं, राजस्थान को इस सत्र में तीसरी बार मुंह की खानी पड़ी है। बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 217 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम 19.2 ओवर में 159 रन पर सिमट गई।

गुजरात की शुरुआत थोड़ी धीमी रही और कप्तान शुभमन गिल सिर्फ 2 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। इसके बाद साई सुदर्शन ने पारी को संभाला और 53 गेंदों में 82 रन की शानदार पारी खेली जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल थे। जोस बटलर ने 36 रन और शाहरुख खान ने 20 गेंदों में उतने ही रन बनाकर रनगति को बनाए रखा। रदरफोर्ड ने 6 और राशिद खान ने 12 रन का योगदान दिया। गुजरात ने निर्धारित 20 ओवर में 217 रन बनाए। राजस्थान की ओर से तुषार देशपांडे और महीश तीक्षणा ने दो-दो विकेट लिए, जबकि संदीप शर्मा और जोफ्रा आर्चर को एक-एक सफलता मिली।

See also  C.G News : 38 साल पुराने दवा मामले में राज्य सरकार को झटका! छत्तीसगढ़ HC ने खारिज की अपील

राजस्थान रॉयल्स की पारी की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। यशस्वी जायसवाल सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हुए। नीतीश राणा भी एक रन बनाकर चलते बने। रियान पराग ने 14 गेंदों में तेज़ 26 रन बनाए, लेकिन वह भी पिच पर टिक नहीं सके। कप्तान संजू सैमसन ने 28 गेंदों में 41 रन बनाकर थोड़ी लड़ाई जरूर लड़ी, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे।

हेटमायर ने 32 गेंदों में 52 रन की पारी खेली और टीम को कुछ उम्मीद दी, लेकिन उनका यह प्रयास नाकाफी साबित हुआ। शेष बल्लेबाजों का प्रदर्शन फीका रहा, शुभम दुबे ने 1, जोफ्रा आर्चर ने 4, महीश तीक्षणा ने 5 और तुषार देशपांडे ने 3 रन बनाए। पूरी टीम 19.2 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई।

See also  नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने  ग्राम बिरगहनी (च), ग्राम मौहाडीह एवं ग्राम धाराशिव (रोगदा) में 7 करोड़ रूपये के विकास कार्य का किया भूमिपूजन...

गुजरात के गेंदबाजों ने पूरी पारी पर नियंत्रण बनाए रखा। प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट चटकाए। राशिद खान और साई किशोर ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि सिराज, खेजरोलिया और अरशद खान ने 1-1 विकेट लेकर राजस्थान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!