शिवरीनारायण नगर पंचायत के कांग्रेस पार्टी के पार्षद सागर केशरवानी पर FIR हुआ दर्ज, CM विष्णु देव साय के एडिट वीडियो को किया था वायरल…


शिवरीनारायण। भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव बंजारे ने शिवरीनारायण थाने में शिकायत किया था कि कांग्रेस पार्टी के और नगर पंचायत शिवरीनारायण के वार्ड न. 15 के पार्षद द्वारा चुनाव के पहले महतारी वंदन योजना लोकसभा चुनाव उपरांत बंद कर दिए जाने की कुटारचित विडिओ प्रसारित नगर पंचायत शिवरीनारायण के व्हाट्सएप ग्रुप पर किया था। जिस वीडियो में छेड़छाड़ किया गया था जिसमें मुख्यमंत्री वास्तव में कह रहे है कि हमरी सरकार महतारी वंदन योजना बंद नहीं करेगी हमारी महतारी वंदन योजना का लाभ भाजपा सरकार के रहते तक चलते रहेगी। वही कांग्रेस पार्षद सागर केशरवानी द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के वास्तविक भाषण को कुटारचना कर उपरोक्त बयान के वास्तविक को ही बदल दिया गया था जिसे सोशल मीडिया में वायरल किया जा रह था उक्त विडिओ को शिवरीनारायण भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने पेनड्राइव में थाने में लेजाकर पूरे मामले में शिकायत दर्ज कराया था। जिसपर आज थाना प्रभारी सागर पाठक ने धारा 469,504 के तहत FIR दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुटी हुई हैं।



