Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

संगम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लगाई पवित्र डुबकी, प्रवासी पक्षियों को खिलाया दाना…

प्रयागराज। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाकुंभ मेले के दौरान त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। पवित्र स्नान के बाद उन्होंने पूजा-अर्चना की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई। राष्ट्रपति के पहुंचने के पहले श्री बड़े हनुमान मंदिर को खाली कराया गया है। इससे पहले, भारत की प्रथम नागरिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीर्थराज कुंभ नगरी प्रयाग में आगमन पर प्रयागराज के प्रथम नागरिक महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने प्रयागराज महानगर की चाबी भेंट कर उनका स्वागत किया ।

प्रयागराज में पवित्र स्नान करने के बाद तेलंगाना के मंत्री और कांग्रेस नेता कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने कहा कि “…मैं यहां आकर धन्य महसूस कर रहा हूं। यह अवसर 144 साल बाद आया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने बहुत अच्छे इंतजाम किए हैं। भगदड़ में कुछ लोगों की मौत हो गई, मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले…”

See also  जांजगीर-चांपा: राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के पहले ही दिन अव्यवस्था का खेल! पिकअप में ठूंसकर ले जाए गए खिलाड़ी, खाने-पीने पर भी सवाल

राष्ट्रपति ने संगम पर प्रवासी पक्षियों को दाना खिलाया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने त्रिवेणी संगम पर प्रवासी पक्षियों को दाना खिलाया। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद हैं।

संगम पर लंबी लाइन

Advertisment

सुबह से ही बड़ी संख्या में महाकुंभ में श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। संगम की ओर जाने के लिए लंबी लाइन लगी हैं। तो वहीं सुबह 3 बजे से स्नान जारी है। श्रद्धालु बोले कि एक घंटे में लेटे हनुमान जी के दर्शन हो रहे हैं।

आज सुबह आठ बजे तक 46.19 लाख श्रद्धालुओं ने किया स्नान

महाकुंभ में 10 फरवरी 2025 को सुबह आठ बजे तक कल्पवास में 10 लाख से अधिक श्रद्धालु और वहीं 36.19 लाख यात्री पहुंचे। आज सुबह आठ बजे तक 46.19 लाख श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। वहीं बीती 9 फरवरी तक 43.57 करोड़ से ज्यादा लोग संगम में पवित्र डुबकी लगा चुके हैं।

See also  सक्ती नगर बना सट्टे का गढ़ करोड़ो की आइपीएल मैच में ऑनलाइन में लग रहे हैं दांव...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!