Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

हरियाणा: पूर्व कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर गिरफ्तार, 1500 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की बड़ी कार्रवाई…

Former Congress MLA Dharam Singh Chhoker Arrested: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। ईडी ने पूर्व कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर को गिरफ्तार किया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छौक्कर को दिल्ली से अरेस्ट किया है। 1500 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की हरियाणा कांग्रेस के पूर्व विधायक के खिलाफ ये बड़ी कार्रवाई की है। छौक्कर को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का करीबी माना जाता है।

गिरफ्तारी के बाद धर्म सिंह छौक्कर को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां ईडी उनकी रिमांड की मांग कर सकती है। जिससे पूछताछ के जरिए पूरे नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

See also  Raigarh News: महिला और दो बच्चों की निर्मम हत्या का खुलासा, पति ही निकला मास्टरमाइंड, रची पत्नी थी हत्या की साजिश, दोस्त से करवाई हत्या… ऐसे खुला राज…

छौक्कर पर और उनकी कंपनी पर आरोप है कि उन्होंने दीन दयाल जन आवास योजना के तहत लगभग 1500 करोड़ रुपये के अवैध धन को वैध बनाने (मनी लॉन्ड्रिंग) का काम किया है। नकी कंपनी साई आइना फार्म्स पर आरोप है कि उन्होंने लोगों को गुरुग्राम में घर देने के बदले करोड़ों रुपये लिए। उन्होंने बाद में ना लोगों को घर दिया और ना ही पैसे लौटाए।

ईडी सूत्रों के मुताबिक, छौक्कर ने दीन दयाल आवास योजना के तहत गरीबों को सस्ते घर देने के नाम पर जमीन और संपत्ति खरीद-फरोख्त में घपला किया। सरकारी योजना की आड़ में करोड़ों रुपये की अवैध कमाई की गई, जिसे बाद में अलग-अलग खातों और संपत्तियों में निवेश कर वैध बनाने की कोशिश की गई।

See also  Dense Fog: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर, 400 फ्लाइटें चल रहीं लेट, ट्रेनों की रफ्तार पर भी लगा ब्रेक...

हरियाणा की राजनीति में हलचल पैदा कर सकता है मामला
यह मामला हरियाणा की राजनीति में हलचल पैदा कर सकता है। ईडी की इस कार्रवाई से साफ संकेत मिलते हैं कि आर्थिक अपराधों के खिलाफ केंद्र सरकार और जांच एजेंसियां सख्त रुख अपना रही हैं।

Advertisment

कौन है धर्म सिंह छौक्कर?
धर्म सिंह छौक्कर हरियाणा के समालखा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर विधायक रह चुके हैं। उन पर पहले भी जमीन घोटाले समेत कई वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लग चुके हैं। ईडी ने उनके खिलाफ कड़े सबूत इकट्ठा करने के बाद यह कार्रवाई की है। इससे पहले भी छौक्कर और उनके परिवार के ठिकानों पर छापेमारी की जा चुकी है, जिसमें भारी मात्रा में दस्तावेज और संदिग्ध लेनदेन के सबूत मिले थे।

See also  RAIPUR NEWS:हसदेव एक्सप्रेस में अतिरिक्त सेकंड सीटिंग कोच की सुविधा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!