Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

एनएमडीसी किरंदुल परियोजना को मिला प्लेटिनम अवार्ड

दंतेवाड़ा,13अक्टूबर। जिले में एनएमडीसी की वृहद एवं महत्वपूर्ण लौह अयस्क खान, किरंदुल कॉम्पलेक्स के रवीन्द्र नारायण अधिशासी निदेशक के निर्देश में किरंदुल परियोजना की खदानों,आवासीय कॉलोनियों,पार्कों में पर्यावरण संतुलन एवं वृहद वृक्षारोपण और पर्यावरण जागरूकता अभियान जैसे पर्यावरणीय क्षेत्रों कईं उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं।

इसी परिप्रेक्ष्य में देहरादून (उत्तराखंड) में आयोजित फेम नेशनल अवार्ड-2025 समारोह में किरंदुल परियोजना को पर्यावरणीय क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों की उत्कृष्टता के लिए प्लेटिनम अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड परियोजना की ओर से अवनीश शर्मा उप महाप्रबंधक (पर्यावरण) ने ग्रहण किया। प्राप्त अवार्ड को किरंदुल में परियोजना प्रमुख रवीन्द्र नारायण अधिशासी निदेशक को आज शनिवार को सौंपा गया।

See also  CG:ट्रेलर चालक की करंट से मौत, दो गंभीर...

इस अवसर पर केपी सिंह मुख्य महाप्रबंधक (उत्पादन),एस के कोचर महाप्रबंधक (खनन), डीआर वेंकटेश्वर्लू उप महाप्रबंधक उपस्थित थे। अवार्ड प्राप्त होने पर परियोजना प्रमुख रवीन्द्र नारायण ने खुशी जाहिर करते हुए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को हार्दिक बधाई दी।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!