Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Dongargarh Crime: कार-बाइक की टक्कर में दो पत्रकार घायल, कुचलने की कोशिश का आरोप

डोंगरगढ़। राजनांदगांव जिले के सनसिटी क्षेत्र में शुक्रवार रात कार और बाइक की टक्कर में दो पत्रकार घायल हो गए। हादसे में एक पत्रकार के पैर में गंभीर चोट आई, जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, पत्रकार योगेश साहू और सौरभ एक कार्यक्रम की कवरेज के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सनसिटी के पास तेज रफ्तार सफेद रंग की ब्रेजा कार (CG 04 NE 1199) से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।

हादसे के बाद पत्रकारों ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने कार चालक का वीडियो बनाने की कोशिश की, तो उसने कार से उन्हें कई बार कुचलने का प्रयास किया।

See also  आम जनता एवं पीड़ित की समझ के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्य प्रणाली से उर्दू-फारसी के कठिन शब्दों की जगह उपयोग होगी सरल हिंदी - गृहमंत्री विजय शर्मा

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में सफेद रंग की कार तेज रफ्तार से एक पत्रकार की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है, जबकि पत्रकार अपनी जान बचाने के लिए भागता नजर आ रहा है। हालांकि, वीडियो की सत्यता और घटना की पूरी परिस्थितियों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। पीड़ित पत्रकारों ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!