Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

दीदी का किला ढहा… शुभेंदु का राजतिलक, पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन, शुभेंदु अधिकारी बने मुख्यमंत्री

पश्चिम बंगाल की राजनीति में आखिरकार वो दिन आ ही गया, जिसका इंतजार पूरे देश को था। वर्षों तक बंगाल की सत्ता पर राज करने वाली ममता बनर्जी की राजनीति को बड़ा झटका देते हुए शुभेंदु अधिकारी अब पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं।

कोलकाता में हुई विधायक दल की हाईवोल्टेज बैठक में जैसे ही शुभेंदु अधिकारी के नाम का ऐलान हुआ, पूरा माहौल “जय श्रीराम” के नारों से गूंज उठा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया, मिठाइयाँ बांटी गईं और कई जगह आतिशबाजी भी हुई।

कभी ममता बनर्जी के सबसे भरोसेमंद नेताओं में गिने जाने वाले शुभेंदु अधिकारी ने अब उन्हीं के राजनीतिक किले पर कब्जा कर लिया है। राजनीति के गलियारों में इसे “बंगाल की सबसे बड़ी सियासी पटकथा” कहा जा रहा है।

See also  यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस द्वारा 74 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 22 हजार 200 रुपए समन शुल्क लिया गया...

आज कोलकाता में भव्य समारोह के बीच शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले ली। शपथ ग्रहण समारोह में कई बड़े नेताओं की मौजूदगी रही और पूरे कार्यक्रम के दौरान समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

Advertisment

मुख्यमंत्री बनने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उनकी सरकार “भ्रष्टाचार मुक्त बंगाल और विकासयुक्त बंगाल” बनाने के लिए काम करेगी।
बंगाल की सड़कों पर फिलहाल सिर्फ एक ही चर्चा है —दीदी गईं… अब शुभेंदु का दौर शुरू

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!